जदयू में बड़ी अनुशासनिक कार्रवाई: मीनापुर प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार पदमुक्त, धर्मपाल बने कार्यकारी अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

जदयू कार्यालय, पटना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जदयू में बड़ी कार्रवाई: मीनापुर प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार को पद से मुक्त किया गया. संगठनात्मक अनुशासन के उल्लंघन पर हुई यह कार्रवाई. जानें पूरा मामला.

विज्ञापन

जदयू मुजफ्फरपुर कार्रवाई: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मुजफ्फरपुर जिला संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए संगठनात्मक अनुशासन के उल्लंघन मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पार्टी ने मीनापुर प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार को तत्काल प्रभाव से उनके पद से मुक्त कर दिया है. इसके साथ ही संगठन के कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के मलिकाना गांव निवासी धर्मपाल कुमार सिंह को मीनापुर का नया कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है.

विज्ञापन

बिना सूचना के कार्यक्रम आयोजित करने पर गिरी गाज

पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पूरा मामला अनाधिकृत कार्यक्रम और आपत्तिजनक बयानबाजी से जुड़ा है:

  • 20 सितंबर 2026 को मीनापुर के टेंगरारी स्थित आदर्श विद्यापीठ में तत्कालीन प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में जदयू कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम हुआ था.
  • इस आयोजन की कोई भी पूर्व लिखित सूचना जिला मुख्यालय या प्रदेश मुख्यालय को नहीं दी गई थी.
  • सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से शिकायतें मिलीं कि कार्यक्रम में पार्टी नीतियों और संगठनात्मक व्यवस्था के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं.

अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं: प्रवक्ता

जिला महासचिव सह प्रवक्ता कुंदन शांडिल्य ने बताया कि प्रदेश और जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में जदयू लगातार संगठन विस्तार और मजबूती पर काम कर रहा है. ऐसे में पार्टी की तय नीतियों के विपरीत जाकर सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करना गंभीर अनुशासनहीनता है. दल के अनुशासन को तोड़ने की छूट किसी भी स्तर के कार्यकर्ता या पदाधिकारी को नहीं दी जा सकती.

स्पष्टीकरण के लिए 48 घंटे का समय

जिला संगठन ने पदमुक्त किए गए अभिषेक कुमार को अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया है. उन्हें निर्देशित किया गया है कि यदि वे इस कार्रवाई के संबंध में कोई सफाई देना चाहते हैं, तो पत्र जारी होने के 48 घंटे के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण जिला जदयू कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करें.

ये भी पढ़ें:

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन