मुजफ्फरपुर: कांटी में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद
मुज़फ़्फ़रपुर में नूतन साहित्यकार परिषद ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई. इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की गई.
Muzaffarpur News: नगर परिषद क्षेत्र के कुशी स्थित बुद्ध पोखर परिसर में गुरुवार को नूतन साहित्यकार परिषद की ओर से अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस, त्याग तथा राष्ट्रभक्ति को याद किया.
युवाओं से आजाद के आदर्श अपनाने की अपील
परिषद के अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह 'चंद्र' ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन देशभक्ति, स्वाभिमान और बलिदान का अनुपम उदाहरण है. उन्होंने कहा कि आजाद ने आजीवन देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.
उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने उन ब्रिटिश अधिकारियों का डटकर मुकाबला किया, जो आम जनता और स्वतंत्रता सेनानियों पर दमनकारी कार्रवाई करते थे. उनके संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.
राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का दिया संदेश
चंद्रभूषण सिंह ने युवाओं से चंद्रशेखर आजाद के आदर्शों को अपनाने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.
कार्यक्रम में परशुराम सिंह, चंद्र किशोर चौबे, सूबेदार नंदकिशोर ठाकुर, महेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मनोज कुमार मिश्र
मनोज कुमार मिश्र को पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










