तिरहुत के विकास को लेकर डॉ. बी. मोहन कुमार का दावा, एमएलसी बनते ही 24 घंटे में तैयार होगी विकास की योजना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डॉ. बी. मोहन कुमार ने मुजफ्फरपुर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया. उन्होंने एमएलसी बनने पर 24 घंटे के भीतर तिरहुत के विकास की रूपरेखा तैयार करने का दावा किया. उनकी प्राथमिकताएं शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार हैं.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर. शहर के एक निजी भवन में डॉ. बी. मोहन कुमार की ओर से विशाल शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए. इस दौरान डॉ. बी. मोहन कुमार ने शिक्षकों को सम्मानित किया और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं. उन्होंने दावा किया कि एमएलसी बनने के 24 घंटे के अंदर तिरहुत के विकास की रूपरेखा तैयार कर दी जाएगी और इसका असर धरातल पर दिखाई देगा.

विज्ञापन
mlc candidate.jpg

एमएलसी बना तो 24 घंटे में तैयार होगी विकास की रूपरेखा

डॉ. बी. मोहन कुमार ने कहा कि वह चुनाव में सिर्फ पद और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के उद्देश्य से आए हैं. उन्होंने तिरहुत के विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य को प्रमुख प्राथमिकता बताया. उनका कहना था कि क्षेत्र में योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार किया जाएगा.

कोरोना काल की सेवा का किया जिक्र

उन्होंने कोरोना काल के दौरान अपनी भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कई महीनों तक दिन-रात मरीजों की सेवा की. उन्होंने कहा कि जीवन में प्रतिष्ठा हासिल करने से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि समाज से विदा होने के बाद लोग व्यक्ति को समाजसेवी के रूप में याद करें. इसी सेवा भावना को उन्होंने अपनी राजनीति का आधार बताया.

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का किया दावा

डॉ. मोहन कुमार ने शिक्षकों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि जो शिक्षक अपने काम के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाते हैं और कथित तौर पर कमीशन देने को मजबूर होते हैं, उन्हें इससे निजात दिलाने की जरूरत है. उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करने की बात कही.

स्नातक युवाओं के लिए रोजगार की योजनाओं का जिक्र

उन्होंने कहा कि स्नातक युवाओं के लिए उनके पास कई योजनाएं हैं, जिनके माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने तिरहुत के बहुमुखी विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को महत्वपूर्ण बताया. विश्वविद्यालय व्यवस्था में सुधार की जरूरत पर भी उन्होंने जोर दिया.

शिक्षकों के समर्थन का किया दावा, विरोधियों पर साधा निशाना

mlc candidate (1).jpg

डॉ. मोहन कुमार ने दावा किया कि वह चुनाव में सबसे आगे हैं. उन्होंने वर्तमान एमएलसी को लेकर कहा कि जिन्हें शिक्षकों ने चुनकर पद पर बैठाया, आज वही शिक्षक उनके विरोध में अपनी बात रख रहे हैं. उन्होंने राजद के उम्मीदवार पर भी आरोप लगाते हुए टिकट के लिए करोड़ों रुपये देने का दावा किया. एक अन्य उम्मीदवार का नाम लिए बिना उन्होंने बाहरी प्रत्याशी पर भी सवाल उठाया और कहा कि चुनाव जीतने के बाद ऐसे उम्मीदवारों का क्षेत्र में दर्शन दुर्लभ हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: बेतिया में भाजपा-RSS के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च, राहुल गांधी पर FIR वापस लेने की मांग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन