Navratri 2025 Day 2, Maa Brahmacharini Special Bhog: मां ब्रह्मचारिणी के स्पेशल भोग और उनका धार्मिक महत्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Oct 2025 1:15 PM

विज्ञापन

नवरात्रि 2025 के दूसरे दिन लगाएं मां ब्रह्मचारिणी को ये भोग

Navratri 2025 Day 2, Maa Brahmacharini Special Bhog: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में विशेष भोग का महत्व होता है. माना जाता है कि मां को प्रिय भोग अर्पित करने से वह शीघ्र प्रसन्न होती हैं और भक्तों को ज्ञान, तप और संयम का आशीर्वाद देती हैं। आइए जानें उनके विशेष भोग और महत्व.

विज्ञापन

Navratri 2025 Day 2, Maa Brahmacharini Special Bhog: आज 23 सितंबर 2025 मंगलवार नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विशेष महत्व है. मां दुर्गा के नौ रूपों में यह दूसरा स्वरूप है. ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी का अर्थ है आचरण — यानी मां ब्रह्मचारिणी तप के आचरण की प्रतीक हैं. पौराणिक मान्यता के अनुसार हिमालय की पुत्री मां ब्रह्मचारिणी ने नारद जी के उपदेश पर भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया, जिससे इन्हें तपश्चारिणी अर्थात् ब्रह्मचारिणी कहा गया. इनका स्वरूप अत्यंत शांत और मोहक है तथा मां के इस रूप की पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

मां ब्रह्मचारिणी का भोग और फूल

मां ब्रह्मचारिणी को चीनी, खीर, पंचामृत, बर्फी या दूध से बनी अन्य मिठाइयों का भोग लगाना शुभ माना जाता है. सफेद रंग माता को अत्यंत प्रिय है, इसलिए पूजा में सफेद रंग के वस्त्र और सफेद फूलों का प्रयोग करना चाहिए.

Also read: Maa Brahmacharini aarti

मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से प्राप्त लाभ

  • बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि
  • आत्मविश्वास और मानसिक शांति
  • जीवन में सुख-समृद्धि और शांति
  • तपस्या व संयम की भावना में मजबूती

मां ब्रह्मचारिणी को अर्पित करने योग्य वस्तुएं

मां को प्रसन्न करने के लिए चमेली के फूल अर्पित करें. भोग में दूध से बनी मिठाइयां शामिल करें. देवी को विशेष रूप से सफेद और पीला रंग प्रिय है, अतः पूजा के समय संभव हो तो इन्हीं रंगों के कपड़े पहनें.

यह भी पढ़ें: आज नवरात्रि के दूसरे दिन जानें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त 

मां ब्रह्मचारिणी कौन हैं?

‘ब्रह्म’ का अर्थ है तपस्या और ‘चारिणी’ का अर्थ है उसका आचरण करने वाली. यानी जो देवी तप का पालन और आचरण करती हैं, उन्हें ही मां ब्रह्मचारिणी कहा जाता है. इनके दाहिने हाथ में जपमाला और बाएँ हाथ में कमंडल रहता है. वे ज्ञान, संयम और आत्मबल की प्रतीक मानी जाती हैं.

ये भी पढ़े : दुर्गा जी की आरती | श्री दुर्गा चालीसा | मां शैलपुत्री की आरती | मां चंद्रघण्‍टा की आरती | मां कूष्मांडा देवी की आरती | स्‍कंदमाता की आरती | मां कात्यायनी की आरती | माता कालरात्रि की आरती | माता महागौरी जी की आरती | मां सिद्धिदात्री की आरती

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola