CBSE बोर्ड ने बढ़ाई स्कैन कॉपी लेने की डेट, इस दिन तक करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन
CBSE Board 2026

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

CBSE Board 2026: CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के छात्रों को बड़ी राहत दी है. बोर्ड ने आंसर बुक यानी जांची गई आंसर शीट की scanned copy प्राप्त करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब छात्र 25 मई 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे.

विज्ञापन

CBSE Board 2026: CBSE बोर्ड स्कैन कॉपी लेने की पहले आवेदन की आखिरी तारीख 24 मई 2026 तय की गई थी, लेकिन छात्रों की मांग और तकनीकी कारणों को देखते हुए बोर्ड ने एक दिन का अतिरिक्त समय दे दिया है. ऐसे में जो छात्र अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके पास अब एक और मौका है.

क्यों जरूरी होती है Answer Book की Scanned Copy?

कई बार छात्रों को लगता है कि उनके नंबर उम्मीद से कम आए हैं. ऐसे में scanned copy देखने से उन्हें यह समझने में मदद मिलती है कि कॉपी की जांच कैसे हुई है. छात्र यह भी देख सकते हैं कि कहीं किसी सवाल के नंबर छूट तो नहीं गए या टोटलिंग में कोई गलती तो नहीं हुई.

अगर किसी छात्र को कॉपी देखने के बाद लगता है कि नंबर बढ़ने चाहिए, तो वह आगे re-evaluation या verification के लिए भी आवेदन कर सकता है. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र answer book की scanned copy मांगते हैं.

CBSE ने दी जानकारी

CBSE Board 2026 स्कैन के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • Class 12 Answer Book Scanned Copy लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
  • जिस विषय की answer book चाहिए उसे चुनें.
  • निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • आवेदन सबमिट करके उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें.

Re-Evaluation को लेकर भी आया अपडेट

CBSE ने यह भी साफ किया है कि re-evaluation की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. बोर्ड के मुताबिक re-evaluation portal कम से कम दो दिन तक खुला रहेगा, ताकि सभी छात्र समय पर आवेदन कर सकें. बोर्ड ने कहा है कि जैसे ही छात्रों को scanned answer books उपलब्ध कराई जाएंगी, उसके बाद re-evaluation की तारीखों की जानकारी जारी कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: एग्जाम से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस, ड्रेस कोड से लेकर डॉक्यूमेंट तक जानें सब

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola