सरायकेला-खरसावां के कुशपुतुल गांव में घुसा जंगली हाथी, रातभर दहशत में रहे ग्रामीण

कुशपुतुल गांव में घुसा जंगली हाथी
Seraikela Kharsawan: कुशपुतुल गांव में देर रात जंगली हाथी के घुस आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. हाथी काफी देर तक गांव और सड़क किनारे घूमता रहा, जिसके बाद ग्रामीणों ने मशक्कत कर उसे जंगल की ओर खदेड़ा.इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
चांडिल से हिमांशु गीप की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत कुशपुतुल सिरका (बड़तल) रोड साइड गांव में शनिवार देर रात झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी के प्रवेश से अफरा-तफरी मच गई. देर रात हाथी अचानक गांव में घुस आया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई.
ग्रामीणों ने मशक्कत कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा
झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी तेतलो टोल प्लाजा होते हुए एनएच 32 टाटा – पुरुलिया मार्ग पार कर कुशपुतल- सिरका – बड़तल के आस पास घूमता रहा. ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की ओर से समय पर कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को खुद ही मोर्चा संभालना पड़ा. टॉर्च की रोशनी और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा.
ग्रामीणों में दहशत, बड़ा हादसा होने का खतरा
घटना के दौरान किसी भी समय बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था. हाथी के गांवों के आसपास घूमने से ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश का माहौल है.
हाथी प्रभावित क्षेत्र घोषित करने और निगरानी बढ़ाने की मांग
लोगों ने प्रशासन से कुशपुतुल समेत आसपास के इलाकों को हाथी संवेदनशील क्षेत्र घोषित करने, नियमित गश्ती, स्थायी निगरानी व्यवस्था और फसल क्षति पर त्वरित मुआवजा देने की मांग की है. स्थानीय समाजसेवी समीर कुमार महतो ने लोगों से रात के समय सतर्क रहने, टॉर्च का उपयोग गैर हाथी की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने का निर्देश, JBVNL निदेशक ने किया सबस्टेशनों का निरीक्षण
यह भी पढ़ें: झारखंड में बालू को लेकर बड़ा खेल, स्टॉक यार्ड में बालू ही नहीं तो नीलामी का टेंडर कैसे निकाला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










