भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने का निर्देश, JBVNL निदेशक ने किया सबस्टेशनों का निरीक्षण
सबस्टेशन का निरीक्षण करते जेबीवीएनएल निदेशक
Ranchi: भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से JBVNL निदेशक ने सबस्टेशनों का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
सुनील चौधरी
Ranchi: ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी के श्रीनिवासन के निर्देश पर जेबीवीएनएल के निदेशक प्रभात कुमार श्रीवास्तव शनिवार को फील्ड में उतरे. उन्होंने हरमू, राजभवन, कोकर एवं बूटी पानी टंकी सबस्टेशनों का निरीक्षण किया. इस दौरान संबंधित डिवीजन के कार्यपालक अभियंता अमित भगत, अजय कुमार, गौरव कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.
आपके शहर में
तत्काल मेंटेनेंस पर जोर
निरीक्षण के दौरान निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना कारण और आकस्मिक स्थिति को छोड़ लंबे समय तक शटडाउन से फिलहाल बचें. तय समय पर जरूरी ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस कार्य करें, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को अधिक देर तक बिजली से वंचित नहीं रहना पड़े. उन्होंने शाम के पीक आवर सात बजे से दस बजे तक सबस्टेशनों में इंजीनियरों एवं मैनपावर की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि जरूरत पड़ने पर तत्काल मेंटेनेंस कार्य किया जाये.
अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने का निर्देश
निदेशक ने अधिकारियों से कहा कि नियमित रूप से फीडरों के पावर ट्रांसफॉर्मर, अर्थिंग एवं पानी की स्थिति की जांच करते रहें. जहां वितरण ट्रांसफॉर्मर ओवरलोडेड हैं, वहां जांच कर आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने की कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर कार्यपालक अभियंता अतिरिक्त मैनपावर भी हायर कर सकते हैं.
सबस्टेशनों के निरीक्षण के बाद निदेशक प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने रांची सर्किल के एसई डीएन साहू एवं कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक की.उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
ये भी पढ़ें…
रांची के 18 थाना प्रभारियों का तबादला, 20 एसआई किए गए पदस्थापित
झारखंड शिक्षक नियुक्ति विवाद: आंकड़ों में अंतर देख भड़का वन मैन कमीशन, सरकार से मांगा जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए