रांची के 18 थाना प्रभारियों का तबादला, 20 एसआई किए गए पदस्थापित

प्रतीकात्मक तस्वीर
Ranchi News: रांची में एसएसपी राकेश रंजन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 थाना प्रभारियों का तबादला किया है. साथ ही 20 एसआई रैंक के अधिकारियों को विभिन्न थानों में पदस्थापित किया गया है. कई नए थाना प्रभारी बनाए गए हैं, जिनमें यातायात थाने भी शामिल हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रांची से प्रणव की रिपोर्ट
Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में एसएसपी राकेश रंजन ने शनिवार को 15 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है. एसएसपी ने जिन थाना प्रभारियों का तबादला किया है, उनमें तीन यातायात थाना भी शामिल हैं. इसके अलावा एसआई रैंक के 20 पदाधिकारियों को भी अलग-अलग थानों में पदस्थापित किया गया है. थाना प्रभारियों के तबादले के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
इंस्पेक्टर रैंक के तीन अफसर बने थाना प्रभारी
एसएसपी राकेश रंजन ने इंस्पेक्टर रैंक के तीन अफसरों को थाना प्रभारी बनाया है. इनमें रांची के पुलिस केंद्र में पदस्थापित प्रकाश कुमार रजक को बरियातू थाने का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा, सिटी कंट्रोल रूम में पदस्थापित मनोज कुमार को गोंदा का थाना प्रभारी और गोंदा की यातायात थाना प्रभारी रेणु गुप्ता को चुटिया यातायात थाने का प्रभारी बनाया गया है.
15 थानों में एसआई रैंक के अफसर बने थाना प्रभारी
- शैलेंद्र टुडू: राहे थाना से नरकोपी थाना प्रभारी
- कफील अहमद: कांके थाना से बेड़ो थाना प्रभारी
- विकास पासवान: सिल्ली थाना से मुरी ओपी प्रभारी
- दिनेश ठाकुर: हाइकोर्ट सुरक्षा से विधानसभा थाना प्रभारी
- शिवनारायण तिवारी: बरियातू थाना से इटकी थाना प्रभारी
- गगन ठाकुर: पुलिस केंद्र से सिकिदरी थाना प्रभारी
- दुलाल महतो: मोरहाबादी टीओपी से तमाड़ थाना प्रभारी
- कुंदन कुमार: पुलिस केंद्र से दशम फॉल थाना प्रभारी
- अभिषेक कुमार-2: लोअर बाजार से राहे थाना प्रभारी
- राहुल: पुलिस केंद्र से टीओपी प्रभारी मोरहाबादी
- अक्षय कुमार: बरियातू थाना से एदलहातू टीओपी प्रभारी
- विवेक कुमार दुबे: इटकी थाना से चुटुपालू टीओपी प्रभारी
- पूजा विभूति उरांव: एदलहातू टीओपी से हिल टीओपी, सुखदेवनगर
- अवध बिहारी कुंवर: यातायात थाना चुटिया से यातायात थाना प्रभारी खेलगांव
- धर्मेंद्र कुमार: नामकुम थाना से यातायात थाना प्रभारी पंडरा
इसे भी पढ़ें: लातेहार में 5 लाख का इनामी जेजेएमपी उग्रवादी गिरफ्तार, चार जिलों में दर्ज हैं 24 मामले
20 एसआई का थानों में पदस्थापन
- नागेश्वर साव: कोतवाली
- सुजीत कुमार उरांव: कोतवाली
- मनीष कुमार-2: कोतवाली
- राहुल कुमार मेहता: सुखदेवनगर
- गणेश कुमार यादव: सुखदेवनगर
- सचीन कुमार मिश्रा: सुखदेवनगर
- प्रशांत गौरव: बरियातू थाना
- यशवंत कुमार सिंह: बरियातू थाना
- रामेश्वर उपाध्याय: बरियातू थाना
- रंजीत कुमार: लोअर बाजार थाना
- अरविंद कुमार-2: लोअर बाजार
- देवानंद यादव: लोअर बाजार
- कश्यप गौतम: सदर थाना
- चंदन कुमार-1: सदर थाना
- मुकेश कुशवाहा: चुटिया थाना
- अमित कुमार दास: सिल्ली थाना
- दिवाकर कुमार: अनगड़ा थाना
- प्रभुवन कुमार: ओरमांझी थाना
- संतोष कुमार-2: रातू थाना
- मंटू सिंह: नामकुम थाना
इसे भी पढ़ें: डिलिस्टिंग की मांग पर दिल्ली में हल्ला बोल, गुमला से जनजाति समाज के 518 लोग हो गए हैं रवाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kumarvishwat Sen
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










