राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति को राखी बांधेंगी नामकुम की चार छात्राएं,पहुंची दिल्ली

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन से मिले आमंत्रण के बाद चारों छात्राएं दिल्ली में | Prabhat Khabar

रांची के नामकुम की चार छात्राएं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी बांधने दिल्ली पहुंचीं. राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम को लेकर छात्राओं में भारी उत्साह है.

विज्ञापन

सुनील कुमार झा

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची : रक्षाबंधन के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलने से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सह सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, नामकुम की चार छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं है. विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्राएं रोशनी लकड़ा, विभा कुमारी और नेहा कुमारी तथा कक्षा 10वीं की छात्रा सिमरन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी बांधेंगी. राष्ट्रपति भवन से मिले आमंत्रण के बाद चारों छात्राएं वार्डेन वागेश्वरी कुमारी और शिक्षिका स्वर्णिमा टोप्पो के साथ दिल्ली पहुंच गयी हैं.

अपने हाथों से बनाई राखी लेकर पहुंचीं दिल्ली

राष्ट्रपति को राखी बांधने के लिए छात्राएं विशेष तैयारी के साथ दिल्ली गयी हैं. उन्होंने अपने हाथों से राखी तैयार की है. छात्राओं का कहना है कि उन्हें अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि उन्हें देश की राष्ट्रपति को राखी बांधने का अवसर मिलेगा. राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर वे काफी उत्साहित हैं. दिल्ली रवाना होने से पहले भी छात्राएं अपने साथियों और शिक्षकों के साथ इस विशेष अवसर को लेकर चर्चा करती रहीं.

पहली बार राष्ट्रपति भवन जाने का मौका

चारों छात्राओं के लिए राष्ट्रपति भवन जाना अपने आप में एक यादगार अनुभव है. सामान्य परिवेश से आने वाली इन छात्राओं के लिए देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति से मिलने और उन्हें अपने हाथों से बनाई राखी बांधने का अवसर विशेष महत्व रखता है. छात्राओं ने कहा कि यह उनके जीवन के यादगार पलों में शामिल होगा. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति को राखी बांधने को लेकर उनमें उत्सुकता के साथ-साथ थोड़ा रोमांच भी है.


ये भी पढ़ें: झारखंड के हाइस्कूल-प्लस टू में जरूरत के हिसाब से नहीं हुआ शिक्षकों का पदस्थापन, निदेशालय में धूल फांक रही रिपोर्ट

सहेलियों से भी साझा करेंगी अपना अनुभव

छात्राओं का कहना है कि वे राष्ट्रपति से मिलने और उन्हें राखी बांधने के बाद विद्यालय लौटकर अपने अनुभव सभी के साथ साझा करेंगी. छात्राओं के दिल्ली जाने से विद्यालय में भी उत्साह का माहौल है.

परिवार वालों में भी उत्साह

राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने की जानकारी के बाद छात्राओं के परिवार वाले भी काफी खुश हैं. उनके लिए यह गर्व का विषय है कि उनकी बेटियों को देश की राष्ट्रपति को राखी बांधने का अवसर मिला है. छात्राओं का कहना है कि वे इस मौके को लेकर बेहद खुश हैं और राष्ट्रपति भवन में होने वाले कार्यक्रम की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी.

ये भी पढ़ें: झारखंड में बालू का अवैध कारोबार बेखौफ, तीन माह में 17 हजार टन जब्त


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola