उन्नत खेती की ओर बढ़े किसान, 50 किसानों में बांटे गए हाईब्रिड धान बीज

Updated:
विज्ञापन
कुचाई. उन्नत खेती की ओर बढ़े किसान, 50 किसानों में बांटे गए हाईब्रिड धान बीज

तसवीर : कुचाई के 50 किसानों को निशुल्क रुप से हाईब्रिड़ धान के बीज देते अधिकारी व जन प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

कुचाई में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 50 किसानों को हाईब्रिड धान के बीज बांटे गए। किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन

संवाददाता खरसावां. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) के तहत गुरुवार को सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड में किसानों के बीच हाईब्रिड धान बीज का वितरण किया गया. कार्यक्रम में 50 किसानों को निःशुल्क हाईब्रिड धान बीज उपलब्ध कराया गया, ताकि वे उन्नत तकनीक के साथ अधिक उत्पादन कर सकें और खेती को लाभकारी बना सकें. बीज वितरण कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य जींगी हेंब्रम, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, एफआईएसी अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, ल्यूमिनस हेंब्रम, बीटीएम राजेश कुमार, मुन्ना सोय धर्मेंद्र सांडिल ने संयुक्त रूप से किसानों के बीच बीज वितरित किया. इस दौरान किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. बीटीएम राजेश कुमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित बीज के उपयोग से धान की उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है. उन्होंने किसानों से समय पर बुआई, बीजोपचार, संतुलित उर्वरक का उपयोग तथा वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की अपील की. साथ ही कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने का सुझाव दिया. कार्यक्रम में उपस्थित जिला परिषद सदस्य जींगी हेंब्रम व प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है. किसानों को इन योजनाओं का लाभ लेकर आधुनिक कृषि तकनीक अपनानी चाहिए. अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का मुख्य उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना, खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाना तथा कृषि को अधिक समृद्ध और टिकाऊ बनाना है.


विज्ञापन
Sachindra Das

लेखक के बारे में

By Sachindra Das

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola