आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, थानों का औचक निरीक्षण कर परखी रात्रि गश्ती

Updated:
विज्ञापन
आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, थानों का औचक निरीक्षण कर परखी रात्रि गश्ती

तसवीर : बुधवार की रात जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी | Prabhat Khabar Network

सरायकेला-खरसावां एसपी मनोज स्वर्गियारी ने देर रात सड़कों पर उतरकर रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अपराध नियंत्रण के लिए दिए कड़े निर्देश।

विज्ञापन

खरसावां. \सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने मंगलवार और बुधवार की देर रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का औचक भ्रमण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने सड़कों पर तैनात पुलिस बलों की रात्रि गश्ती व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और ड्यूटी पर मुस्तैद जवानों से सुरक्षा की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण हमारी प्राथमिकता है, इसलिए संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाए. मनोज स्वर्गियारी ने जोर देकर कहा कि रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आम जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम रखना है.


विज्ञापन
Sachindra Das

लेखक के बारे में

By Sachindra Das

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola