3.56 करोड़ से दो सड़कों का होगा निर्माण, यहां जानें किन गावों के लोगों को मिलेगी सुविधा

Updated:
विज्ञापन

शिलान्यास करतीं विधायक सविता महतो.

चांडिल में विधायक सविता महतो ने 3.56 करोड़ की लागत से दो सड़कों का शिलान्यास किया. इससे ग्रामीणों और विद्यार्थियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

चांडिल : चांडिल के बानसा पहाड़पुर एवं उरमाल में सोमवार को विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत दो सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. विधायक सविता महतो ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की शुरुआत की. दोनों सड़कों के निर्माण पर 3 करोड़ 56 लाख रुपए खर्च होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

बानसा पहाड़पुर से लकरागोड़ा तक 1.80 किमी सड़क का निर्माण 1 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा. वहीं, एनएच-33 उरमाल से डुंगरीडीह भाया डुबूडीह-हेरेमदा तक 2.3 किमी सड़क का निर्माण 1 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से होगा. दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.

ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की कर रहे थे मांग

इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा - ग्रामीण लंबे समय से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे. सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन के साथ-साथ विद्यार्थियों, किसानों और स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. उन्होंने संवेदक को सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर विभाग के कनीय अभियंता दिनेश महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो, कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईयां, राहुल वर्मा, अरुण महतो आदि उपस्थित थे.

इन गावों के लोगों को मिलेगी सुविधा

दोनों सड़कों के निर्माण होने से बानसा, पहाड़पुर व लकरागोड़ा के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. वहीं, उरमाल, डुंगरीडीह, डुगुडीह, हेरेंडा के ग्रामीणों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी. सड़क निर्माण के शिलान्यास से ग्रामीणों में खुशी देखी गयी. बता दें कि दोनों सड़क के बन जाने के बाद हजारों ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सकेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola