मकान पर भरभराकर गिरी जलमीनार, परिवार हुआ बेघर

Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त जलमीनार व परिवार के सदस्य.

नीमडीह के गुंडा गांव में पानी की टंकी गिरने से फटीक चंद्र महतो का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार बाल-बाल बचा, प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई है।

विज्ञापन

चांडिल : नीमडीह थानांतर्गत गुंडा पंचायत स्थित गुंडा रेलवे स्टेशन बस्ती में सोमवार को पानी से भरी जलमीनार भरभराकर एक मकान पर गिर गयी. घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है. इसमें फटीक चंद्र महतो का मकान क्षतिग्रस्त हो गया. सौभाग्य से घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गये. बकरी भी बच गयी. फिलहाल पीड़ित परिवार ने नीमडीह प्रशासन से तत्काल राहत और सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन साल पहले बनी थी जलमीनार, गुणवत्ता पर सवाल

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सोलर जलमीनार करीब तीन वर्ष पूर्व बनी थी. आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने से जलमीनार गिर गयी. मकान मालिक फटीक चंद्र महतो ने बताया कि घर में रखा चावल, कपड़े, बर्तन और अन्य सामान पानी में भीगकर खराब हो गया. बरसात के मौसम में आशियाना उजड़ गया है. अब कहां रहेंगे, इसकी चिंता है. उन्होंने प्रशासन से तत्काल सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है.

ग्रामीणों ने की जांच और कार्रवाई की मांग

घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग व प्रशासन से जलमीनार निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त मकान का तत्काल सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने व परिवार के लिए नया आवास उपलब्ध कराने की मांग की है. बस्ती में बनी अन्य जलमीनारों की तकनीकी जांच की मांग उठायी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola