जिला फुटबॉल लीग. आरएफटीसी खरसावां और एंजेल एफसी की शानदार जीत

तसवीर : खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उदघाटन करते डीएसए के उपाध्यक्ष उमेश सिंहदेव | Prabhat Khabar Network
सरायकेला-खरसावां जिला फुटबॉल लीग में आरएफटीसी खरसावां और एंजेल एफसी ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। मैच की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
आरएफटीसी ने बीएमसी धोलूडीह व एंजेल एफसी ने ग्रीन एरिया दलभंगा को हराया, , तीन-तीन गोल दागकर दर्ज की जीत तसवीर : खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उदघाटन करते डीएसए के उपाध्यक्ष उमेश सिंहदेव तसवीर : जिला फुटबॉल लीग के मैच खेलते खिलाड़ी संवाददाता खरसावां. सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप में गुरुवार को अर्जुना स्टेडियम में खेले गए दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में खेले गये पहले मैच में आरएफटीसी खरसावां ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए बीएमसी धोलूडीह को 3-0 से शिकस्त दी, जबकि दूसरे मुकाबले में एंजेल एफसी सरगीडीह ने ग्रीन एरिया डलभंगा को 3-1 से पराजित कर पूरे अंक हासिल किए. पहले मुकाबले में शुरुआत से ही आरएफटीसी खरसावां का दबदबा देखने को मिला. मैच के 20वें मिनट में चंद्रमोहन सोय ने शानदार गोल कर टीम का खाता खोला. इसके बाद 35वें मिनट में रोहित हेंब्रम ने बढ़त को दोगुना कर दिया. दूसरे हाफ के 61वें मिनट में विशाल महतो ने तीसरा गोल दागकर टीम की 3-0 की शानदार जीत पर मुहर लगा दी. दूसरा मुकाबला एंजेल एफसी सरगीडीह और ग्रीन एरिया डलभंगा के बीच खेला गया. मैच के शुरुआती दौर में एंजेल एफसी के कानू किशोर बोदरा ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन डलभंगा के गोंडे मुंडा ने शानदार जवाबी गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. दूसरे हाफ में एंजेल एफसी ने आक्रामक खेल दिखाया. बागुन गागराई और गणेश गागराई ने एक-एक गोल कर टीम को 3-1 की यादगार जीत दिला दी. इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष उमेश सिंहदेव, सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन एवं बलराम महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मैच संचालन में विकास ठठेरा, दीकु हेंब्रम, विशाल गोप, अनुराग सोय और रघुनाथ महतो ने रेफरी की भूमिका निभाई. 11 जुलाई के मुकाबले • पहला मैच: बीपीएस हाथीटांड़ बनाम एनएससी बुरुडीह — दोपहर 2.00 बजे. • दूसरा मैच: सुमित एफसी सीनी बनाम अयांश पावर ईचागढ़ — अपराह्न 3.30 बजे. स्थान : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










