पुरुलिया छऊ की कला सीख रहे 20 कलाकार, ईचागढ़ में छह दिनों तक चलेगा खास प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

छऊ नृत्य का प्रशिक्षण लेते कलाकार.

चांडिल के नटराज कला केंद्र में पुरुलिया छऊ नृत्य का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ, जिसमें 20 कलाकार नृत्य की बारीकियां सीख रहे हैं।

विज्ञापन

चांडिल : संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली की वित्तीय सहायता अनुदान योजना के तहत ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के नटराज कला केंद्र चोगा द्वारा पुरुलिया (मानभूम) छऊ नृत्य के विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है. छह दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में आसपास के क्षेत्र के 20 कला प्रेमी कलाकार भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण के दौरान कलाकारों को पुरुलिया छऊ नृत्य की भाव-भंगिमा, नृत्य की विभिन्न तकनीकों सहित छऊ से जुड़े विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके अलावा छऊ नृत्य में प्रयुक्त होने वाले गीत-संगीत की भी जानकारी एवं प्रशिक्षण कलाकारों को दिया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन


छऊ नृत्य का प्रशिक्षण लेते कलाकार.
छऊ नृत्य का प्रशिक्षण लेते कलाकार.

अंतरराष्ट्रीय छऊ नृत्य कलाकार कर रहे निर्देशन

प्रशिक्षण कार्यक्रम का निर्देशन अंतरराष्ट्रीय छऊ नृत्य कलाकार सह नटराज कला केंद्र चोगा के सचिव प्रभात कुमार महतो कर रहे हैं. उस्ताद घासीराम महतो द्वारा कलाकारों को छऊ नृत्य की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. वहीं, सहायक प्रशिक्षक के रूप में कर्ण कालिंदी, गुलाप सिंह मुंडा और मांझी कालिंदी सहयोग कर रहे हैं.

30 अगस्त को होगा प्रशिक्षण शिविर का समापन

नटराज कला केंद्र के सचिव प्रभात कुमार महतो बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य क्षेत्र के कलाकारों को पुरुलिया छऊ नृत्य की पारंपरिक शैली, तकनीक और सांस्कृतिक पक्ष से अवगत कराना तथा उनकी कला प्रतिभा को निखारना है. छह दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर का समापन 30 अगस्त 2026 को होगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola