झामुमो के जुझारू कार्यकर्ता ज्योति बोदरा के पिता का निधन, विधायक दशरथ गागराई ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि देते विधायक दशरथ गागराई एवं अन्य
खूंटपानी में झामुमो कार्यकर्ता ज्योति बोदरा के पिता सिकुर बोदरा का निधन. विधायक दशरथ गागराई ने उनके आवास पर पहुंचकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि.
खूंटपानी प्रखंड झामुमो कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य ज्योति बोदरा के पिता सिकुर बोदरा(75) वर्षीय के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. निधन की सूचना मिलने पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं उनकी पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई भी उनके आवास दोपाई पंचायत के ठाकुरागुटू गांव पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. विधायक दशरथ गागराई ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
आपके शहर में
उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य रखने का संबल दिया. बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को सिकुर बोदरा का अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रांची रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था.वहीं इलाज के दौरान रविवार को निधन हो गया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा, डिम्बु तियू, ज्योति बोदरा, पंचायत समिति सदस्य पांडु बोदरा समेत झामुमो के स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए