दवा लेकर घर लौट रहे थे दो भाई, 500 मीटर पहले ही हुआ हादसा, बड़े भाई की मौत
चांडिल अस्पताल पहुंचे पुलिस ओर परिजन.
चांडिल के एनएच-33 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची मार्ग एनएच-33 पर चांडिल गोलचक्कर और पाटा टोल के बीच मंगलवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. इसमें0 बाइक सवार दो भाइयों में बड़े भाई की मौत हो गई. वहीं, छोटा भाई गंभीर रूप से घायल है. मृतक की पहचान चांडिल गोलचक्कर साहेरबेड़ा निवासी निमाई महतो के रूप में हुई है. वहीं, उसका छोटा भाई नागेश्वर महतो घायल है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
आपके शहर में
जमशेदपुर से दवा लेकर बाइक से चांडिल जा रहे थे तभी हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार दोनों भाई मंगलवार को जमशेदपुर से दवा लेकर बाइक से अपने घर चांडिल गोलचक्कर लौट रहे थे. बाइक नागेश्वर महतो चला रहे थे. वहीं, निमाई महतो पीछे बैठा हुआ था. इसी दौरान चांडिल गोलचक्कर और पाटा टोल के बीच उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निमाई महतो सड़क पर गिरने के बाद वाहन के पहिये के नीचे आ गया. गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. दोनों घायलों को तत्काल चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद निमाई महतो को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घायल नागेश्वर महतो का इलाज किया गया.
घर से महज 500 मीटर के दूरी हुई घटना
हादसा मृतक के घर से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर हुआ. घर पहुंचने से कुछ ही दूरी पहले हुए हादसे से परिवार में मातम पसर गया. सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां निमाई महतो का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आसपास के लोग और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है. घटना को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए