चांडिल में गोविंद विद्यालय के पीछे फायरिंग का मुख्य आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, हथियार बरामद

Updated:
विज्ञापन

पूरे मामले की जानकारी देते सरायकेला खरसावां एसपी

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में गोविंद विद्यालय के पीछे हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है. मुख्य आरोपी मो जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उसके पास से देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद हुई है.

विज्ञापन

Saraikela News (चांडिल): सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित तमोलिया कॉलोनी में गोविंद विद्यालय के पीछे हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. मामले के मुख्य आरोपी मो जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन अंसारी (41 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी पिस्तौल, एक जिंदा गोली, एक खोखा और पहले से छिपाकर रखे गए दो पुराने कट्टे बरामद किए गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से मिली सफलता

एसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि 9 जुलाई की दोपहर करीब 3:30 बजे तमोलिया कॉलोनी में गोविंद विद्यालय के पीछे शेख नूर मोहम्मद (62) पर जानलेवा फायरिंग की गई थी. घटना के बाद पीड़ित के फर्दबयान के आधार पर कपाली ओपी थाना कांड संख्या 97/2026 दर्ज किया गया. मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118(1), 118(2), 109(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई.

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्य और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान की गई. इसके बाद 10 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी के पास से बरामद हुए हथियार

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कई सामान बरामद किये हैं. इनमें एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा गोली, एक गोली का खोखा, दो पुराने कट्टे (पहले से छिपाकर रखे गए) शामिल हैं.

कई संगीन मामलों में पहले से दर्ज हैं केस

गिरफ्तार आरोपी मो जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन अंसारी के खिलाफ पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं. उसके खिलाफ साकची, कपाली ओपी, आजादनगर और बोड़ाम थानों में वर्ष 2012 से 2024 के बीच हत्या, हत्या के प्रयास, आगजनी, अपहरण, मारपीट, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

ये भी पढ़ें...

जंगल में बैठकर फर्जी APK से करते थे ठगी, गिरिडीह पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

ग्रेजुएट ट्रेंड टीचरों को मिलेगा समान वरीयता और अपग्रेड वेतन का लाभ, झारखंड हाईकोर्ट का आदेश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola