44 लाख से बदलेगी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान की तस्वीर, जर्जर भवन में प्रशिक्षण लेने वाली छात्राओं को मिलेगी राहत

विज्ञापन

जर्जर नर्सिंग कॉलेज (फाइल फोटो).

राजनगर के सोसोडीह नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के जर्जर भवन की मरम्मत के लिए 44 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं. इससे छात्राओं को बेहतर माहौल मिलेगा.

विज्ञापन

सरायकेला : राजनगर प्रखंड के सोसोडीह स्थित नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के जर्जर भवन की तस्वीर जल्द बदलने वाली है. लंबे समय से मरम्मत के अभाव में बदहाल भवन में प्रशिक्षण लेने वाली छात्राओं की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसके कायाकल्प की पहल शुरू कर दी है. भवन की मरम्मत और जरूरी कार्यों पर करीब 44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके लिए जिला समेकित जनजाति विकास अभिकरण की ओर से निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जर्जर भवन में प्रशिक्षण लेने को मजबूर थीं छात्राएं

सोसोडीह गांव में कल्याण विभाग की ओर से नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान का संचालन किया जाता है. यहां महिलाओं और छात्राओं को नर्सिंग से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे कौशल हासिल कर रोजगार से जुड़ सकें और आत्मनिर्भर बन सकें. आसपास के क्षेत्रों की छात्राएं भी यहां प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं.

बताया गया कि संस्थान का भवन पिछले कुछ समय से काफी जर्जर हो गया था. भवन की दीवारों, कमरों और अन्य हिस्सों में मरम्मत की जरूरत थी. जर्जर भवन के कारण प्रशिक्षण लेने वाली छात्राओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. बरसात के मौसम में परेशानी और बढ़ जाती थी.

44 लाख से होगा भवन का कायाकल्प

अब जिला प्रशासन की पहल से संस्थान के दिन बदलने की उम्मीद जगी है. जिला समेकित जनजाति विकास अभिकरण ने करीब 44 लाख रुपये की लागत से भवन की मरम्मत कराने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी भवन की मरम्मत और आवश्यक कार्य कराएगी. आइटीडीए निदेशक उषा मुंडू ने बताया कि भवन के कायाकल्प से छात्राओं को सुरक्षित और बेहतर प्रशिक्षण वातावरण मिलेगा. साथ ही संस्थान में संचालित कौशल विकास कार्यक्रम को भी गति मिलेगी. इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola