आदित्यपुर के एक घर में घुसे चोर, 20 हजार नकद की चोरी
पकड़ाया चोर
आदित्यपुर में घर में घुसकर चोरों ने की बड़ी चोरी. खिड़की से दाखिल हुए चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ किया. हालांकि, पड़ोसी की सतर्कता ने एक चोर को पकड़वा दिया.
आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के चूना भट्ठा निवासी ज्योति कंसारी के घर में मंगलवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया. मकान मालकिन ज्योति ने बताया कि वे अपने पति और तीन बच्चों के साथ कमरे में सो रही थीं. इसी दौरान खिड़की का फायदा उठाकर दो चोर चुपचाप घर के अंदर दाखिल हो गये. चोरों ने बड़ी चालाकी से अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे गहने, 20 हजार रुपये नकद और किचन से कीमती पीतल के बर्तन समेट लिए.
आपके शहर में
नींद खुली और पड़ोसी की सतर्कता से पकड़ाया चोर
चोरी की इस घटना के दौरान घर के बाहर मौजूद एक पड़ोसी की नजर चोरों पर पड़ गयी. उसने तुरंत मकान मालकिन को फोन कर घर में चोरों के प्रवेश करने की जानकारी दी.
सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकजुट हो गए और घर की घेराबंदी कर दी. तलाशी के दौरान लोगों ने बिस्तर (बेड) के नीचे छुपे एक चोर को रंगे हाथ दबोच लिया. पकड़े गए चोर की पहचान अलकतरा प्लांट के पास रहने वाले अरमान अंसारी के रूप में हुई है, जबकि उसका दूसरा साथी मौका पाकर फरार होने में कामयाब रहा.
गुस्साई भीड़ ने चोर को खंभे से बांधकर की पिटाई
घर में चोरी और इस हिमाकत से गुस्साए स्थानीय लोगों का धैर्य जवाब दे गया. लोगों ने पकड़े गए चोर अरमान अंसारी को घर के बाहर एक खंभे से बांध दिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी.
घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने उग्र भीड़ के चंगुल से चोर को मुक्त कराया और अपनी हिरासत में लेकर थाना ले आई. पुलिस फरार दूसरे चोर की तलाश में जुट गयी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए