अमन-चैन के पैगाम के साथ खरसावां में गूंजा 'या रसूल अल्लाह', मदीना मस्जिद से निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी

Updated:
विज्ञापन

ईद-मिलादुन्नवी का जुलूस में शामिल बच्चे व लोग

खरसावां में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. इस दौरान अमन-चैन की दुआ मांगी गई और पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया गया.

विज्ञापन

खरसावां : खरसावां में बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पर्व पूरी अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस पावन अवसर पर बेहरासाही स्थित मदीना मस्जिद से एक भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. जुलूस चांदनी चौक समेत विभिन्न प्रमुख मुहल्लों से होता हुआ वापस मदीना मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ. इस दौरान पूरे मार्ग में पैगंबर साहब की शान में लगाए गए नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारी संख्या में शिरकत कर अपनी मोहब्बत का इजहार किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नाते पाक के जरिए दी गयी पैगंबर की तालीम

जुलूस के समापन के बाद विशेष रूप से ईद-ए-मिलाद मजलिस और मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया. इस दौरान मौलानाओं और वक्ताओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की दी गयी शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. लोगों से पैगंबर साहब के बताए गए अमन, भाईचारे और नेकी के मार्ग पर चलने की पुरजोर अपील की गई. जलसे में अकीदतमंदों ने 'नाते पाक' पढ़कर पैगंबर मोहम्मद की शान में तारीफ के कसीदे पढ़े और उनके उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाया.

अमन-चैन और सलामती के लिए मांगी गयी दुआ

खरसावां के बेहरासाही स्थित मदिना मस्जिद से निकला जुलुस-ए-मोहम्मदी | Prabhat Khabar Network
मदिना मस्जिद से निकला जुलुस-ए-मोहम्मदी

मिलाद शरीफ और मजलिस के अंत में देश और समाज में शांति, अमन-चैन तथा भाईचारे के लिए सामूहिक दुआ मांगी गई. उल्लेखनीय है कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब इस्लाम के अंतिम पैगंबर हैं, जिनका जन्मदिवस इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है. इस मुबारक दिन पर खरसावां में हुए इन आयोजनों ने आपसी सौहार्द और एकता की एक बेहतरीन मिसाल पेश की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola