1 से 14 सितंबर तक घर-घर में गूंजेगा साक्षरता का संदेश, जाने कब क्या...

Updated:
विज्ञापन

तरुण कुमार सिंह

सरायकेला में 1 से 14 सितंबर तक उल्लास साक्षरता पखवाड़ा मनाया जाएगा. इसमें प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक और सर्वेक्षण जैसे कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे.

विज्ञापन

खरसावां. अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर खरसावां जिले में 1 से 14 सितंबर तक ‘उल्लास साक्षरता पखवाड़ा’ का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर बैठे असाक्षर लोगों को साक्षरता से जोड़ना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अरुवा (कुचाई) के सहायक शिक्षक तरुण कुमार सिंह को इस पूरे अभियान के लिए जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. उनकी देखरेख में उल्लास ऐप पर असाक्षरों, स्वयंसेवक शिक्षकों और बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा (एफएलनाट) के शिक्षार्थियों का शत-प्रतिशत ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा.

14 दिनों का अनूठा कारवां

पखवाड़े के दौरान हर दिन एक नई और प्रभावी गतिविधि के जरिए जन-जागरूकता फैलाई जायेगी

1 से 3 सितंबर: जिला व प्रखंड स्तर पर उद्घाटन के बाद असाक्षरों और स्वयंसेवकों का सर्वे व पंजीकरण.

4 से 6 सितंबर: कार्यशाला, सेमिनार और ग्राम पंचायतों का विशेष भ्रमण कर स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना.

7 से 9 सितंबर: साक्षरता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल रैली, प्रभात फेरी और नुक्कड़ नाटक का आयोजन.

10 से 12 सितंबर: मीडिया कैंपेन, सार्वजनिक स्थानों पर वॉल पेंटिंग तथा सीएसआर व व्यावसायिक संगठनों का सहयोग.

अंतिम दो दिनों में छूटे लोगों को जोड़ने पर जोर

अभियान के अंतिम चरण यानी 13 और 14 सितंबर को विशेष रणनीति के तहत उन लोगों की पहचान कर पुनः पंजीकरण कराया जाएगा जो पहले छूट गए थे. इसके साथ ही अब तक की गई गतिविधियों की गहन समीक्षा होगी. 14 सितंबर को रंगारंग कार्यक्रमों और समीक्षा के साथ इस पखवाड़े का भव्य समापन किया जाएगा, ताकि जिले में शिक्षा और साक्षरता का यह सिलसिला लगातार आगे बढ़ता रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola