25GB डेटा या Unlimited 5G? जानें Airtel के 355 और 379 रुपये प्लान में कौन है बेस्ट

Updated:
विज्ञापन
Airtel Rs 355 vs Rs 379 Plan

एयरटेल रिचार्ज प्लान

Bharti Airtel के 355 रुपये और 379 रुपये वाले प्रीपेड प्लान कीमत में भले ही करीब हों, लेकिन दोनों अलग तरह के यूजर्स के लिए बनाए गए हैं. 355 रुपये वाला प्लान एक बार में ज्यादा 4G डेटा देता है, जबकि 379 रुपये वाला प्लान रोजाना डेटा, Unlimited 5G और अतिरिक्त बेनिफिट्स के साथ ज्यादा वैल्यू ऑफर करता है.

विज्ञापन

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग बजट में कई प्रीपेड प्लान्स ऑफर करती है. इनमें 355 रुपये और 379 रुपये वाले दो प्लान ऐसे हैं, जिनकी कीमत में ज्यादा फर्क नहीं है, लेकिन मिलने वाले फायदे काफी अलग हैं. एक तरफ 355 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है, जिन्हें एक बार में ज्यादा 4G डेटा चाहिए. वहीं 379 रुपये वाला प्लान रोजाना डेटा और 5G इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर आप भी इन दोनों प्लान्स के बीच कन्फ्यूज हैं, तो यहां जानिए दोनों में क्या-क्या फायदे मिलते हैं और कौन-सा प्लान आपके लिए बेहतर रहेगा.

Airtel का 355 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Airtel के 355 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को कुल 25GB 4G डेटा मिलता है. इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 300 SMS की सुविधा भी दी जाती है. इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है. इसके अलावा यूजर्स को 5 रुपये का टॉकटाइम भी मिलता है. अगर आप ऐसे यूजर हैं, जिन्हें रोजाना डेटा लिमिट की चिंता नहीं चाहिए और जरूरत के हिसाब से डेटा इस्तेमाल करना पसंद है, तो यह प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

Airtel का 355 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Airtel का 355 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Airtel का 379 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

379 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कंपनी रोजाना 2GB डेटा देती है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं. इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 1 महीने की है. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 5G अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी मिलता है, लेकिन इसके लिए आपके इलाके में Airtel का 5G नेटवर्क होना जरूरी है. इसके अलावा इस प्लान में 30GB Google One क्लाउड स्टोरेज एक महीने के लिए और Apple Music का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. अगर आप ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, वीडियो स्ट्रीमिंग या गेमिंग करते हैं और आपके इलाके में Airtel 5G उपलब्ध है, तो यह प्लान ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.

Airtel का 379 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Airtel का 379 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

कौन-सा प्लान आपके लिए बेहतर?

अगर आप 4G यूजर हैं और एक बार में ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो 355 रुपये वाला प्लान बेहतर रहेगा. वहीं अगर आपके इलाके में 5G नेटवर्क उपलब्ध है और आप रोजाना ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, तो 379 रुपये वाला प्लान ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 548 रुपये में 84 दिन चलेगा रिचार्ज, कॉलिंग के साथ डेटा भी

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola