रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया प्रमोद प्रेमी का गाना बूफर वाला, जुली राजपूत संग मिलकर मचाया तहलका

Updated:
विज्ञापन
Pramod Premi New Song

प्रमोद प्रेमी न्यू सॉन्ग, फोटो- यूट्यूब

Pramod Premi New Song: प्रमोद प्रेमी यादव और अनु राज का नया भोजपुरी गाना ‘बूफर वाला’ रिलीज हो चुका है. वहीं वीडियो में जुली राजपूत का ग्लैमरस शॉर्ट ड्रेस लुक और प्रमोद प्रेमी का देसी अंदाज सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है.

विज्ञापन

Pramod Premi New Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी दमदार आवाज से लोगों को नचाने वाले सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव एक बार फिर अपने फैंस के लिए एक जबरदस्त पार्टी सॉन्ग लेकर आ गए हैं. इस नए गाने का नाम ‘बूफर वाला’ है, जो रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. इस गाने को बिल्कुल मॉडर्न और डीजे वाइब के साथ पेश किया गया है. इसकी धुन इतनी धांसू है कि यह बहुत जल्द हर शादी और पार्टी की शान बनने वाला है.

शॉर्ट ड्रेस में जुली राजपूत ने ढाया कयामत

इस गाने के वीडियो में प्रमोद प्रेमी यादव के साथ भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस जुली राजपूत नजर आ रही हैं. वीडियो में जुली बेहद स्टाइलिश शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनका लुक काफी बोल्ड और ग्लैमरस लग रहा है. वहीं दूसरी तरफ प्रमोद प्रेमी यादव का भी एक अलग और अनोखा स्वैग देखने को मिल रहा है. दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी वीडियो में बेहद कमाल की लग रही है.

बूफर की आवाज से कांपा पूरा ग्राउंड

गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही सिंगर का बूफर बजता है, उसकी तेज आवाज से पूरा ग्राउंड गूंज उठता है और हर तरफ शोर मच जाता है. बूफर की इस तेज आवाज और धाकड़ बेस के कारण एक्ट्रेस कहती हैं कि उनका शरीर कमजोर पड़ रहा है. इसके बाद खुद सिंगर भी गाने के माहौल में बूफर की आवाज को थोड़ा धीरे करवाने की बात करते हैं, जो सुनने में काफी मजेदार लगता है. यह गाना एकदम परफेक्ट पार्टी और डीजे सॉन्ग है.

गाने का वीडियो देखें

गाने की शानदार टीम

इस धमाकेदार गाने को प्रमोद प्रेमी यादव और अनु राज ने मिलकर गाया है. इसके मजेदार और कैची बोल मोरध्वज मतवाला ने लिखे हैं, जबकि इसका धमाकेदार म्यूजिक राहुल रौशन ने तैयार किया है. इस गाने का खूबसूरत डायरेक्शन रवि राठौर और अरमान सिंह ने किया है, जबकि इसकी परिकल्पना सोनू जी बाजार समिति की है. यह गाना नेहा स्टूडियो के बैनर तले रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: समर सिंह का गाना ‘चोट गहरा दे तारा’ रिलीज, साड़ी में सोना सिंह ने लूटी महफिल

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola