Chandraghanta Mata Ki Aarti Lyrics: नवरात्रि के तीसरे दिन करें माता चंद्रघंटा की आरती, यहां पढ़ें मंत्र और महत्त्व

Published by : Neha Kumari Updated At : 08 Oct 2025 4:56 PM

विज्ञापन

Chandraghanta Mata

Chandraghanta Mata Ki Aarti Lyrics: नवरात्रि की तृतीया तिथि माता चंद्रघंटा को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में माता की पूजा-अर्चना और आरती करने पर मां का आशीर्वाद भक्तों पर बना रहता है. यहाँ पढ़ें चंद्रघंटा माता की आरती के लिरिक्स.

विज्ञापन

Chandraghanta Mata Ki Aarti Lyrics: नवरात्रि के तीसरे दिन माता दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है. मां चंद्रघंटा का स्वरूप शांत, सौम्य और दिव्य शक्ति से परिपूर्ण है. मान्यता है कि नवरात्रि के तीसरे दिन विधि-विधान से मां चंद्रघंटा की पूजा, पाठ और आरती करने पर मां प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को साहस, आत्मबल तथा मानसिक शांति का आशीर्वाद प्रदान करती हैं.

पूजा का महत्व

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन माता की आराधना करने से व्यक्ति में साहस और मानसिक शांति प्राप्त होती है, और घर तथा परिवार से नकारात्मक ऊर्जा और भय दूर होते हैं.

ये भी पढ़े : मां चंद्रघंटा की चालीसा का पाठ

मां चंद्रघण्‍टा की आरती ( Maa Chandraghanta Aarti )

जय मां चंद्रघंटा सुख धाम.

पूर्ण कीजो मेरे सभी काम.

चंद्र समान तुम शीतल दाती.

चंद्र तेज किरणों में समाती. क्रोध को शांत करने वाली.

मीठे बोल सिखाने वाली.

मन की मालक मन भाती हो.

चंद्र घंटा तुम वरदाती हो.

सुंदर भाव को लाने वाली.

हर संकट मे बचाने वाली.

हर बुधवार जो तुझे ध्याये.

श्रद्धा सहित जो विनय सुनाएं.

मूर्ति चंद्र आकार बनाएं.

सन्मुख घी की ज्योत जलाएं.

शीश झुका कहे मन की बाता.

पूर्ण आस करो जगदाता.

कांची पुर स्थान तुम्हारा.

करनाटिका में मान तुम्हारा.

नाम तेरा रटू महारानी.

भक्त की रक्षा करो भवानी.

नवरात्रि के तीसरे दिन इन मंत्रों का जाप करें

1. ओम देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥

2. आह्लादकरिनी चन्द्रभूषणा हस्ते पद्मधारिणी।

घण्टा शूल हलानी देवी दुष्ट भाव विनाशिनी।।

3. या देवी सर्वभू‍तेषु मां चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

4. ऐं श्रीं शक्तयै नम:।

यह भी पढ़े: मां चंद्रघंटा की ये व्रत कथा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़े : दुर्गा जी की आरती | श्री दुर्गा चालीसा | मां शैलपुत्री की आरती | मां ब्रह्मचारिणी की आरती | मां कूष्मांडा देवी की आरती | स्‍कंदमाता की आरती | मां कात्यायनी की आरती | माता कालरात्रि की आरती | माता महागौरी जी की आरती | मां सिद्धिदात्री की आरती

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola