अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में, नदिया पुलिस हाई अलर्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह.
Amit Shah Bengal Visit: बंगाल चुनाव 2026 से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर पश्चिम बंगाल के दौरे पर आ रहे हैं. अमित शाह 1:35 बजे कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से सीधे नदिया जिले के मायापुर चले जायेंगे. अमित शाह क्यों जा रहे हैं नदिया, क्या है उनका कार्यक्रम, सब कुछ यहां पढ़ लें.
Amit Shah Bengal Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर आ रहे हैं. वह मायापुर के इस्कॉन मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं का कहना है कि इस बार अमित शाह का बंगाल में कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है.
1:35 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरेंगे अमित शाह
अमित शाह बुधवार को दोपहर 1:35 बजे विशेष विमान से कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरेंगे. इसके बाद वह बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से सीधे नदिया जिले के मायापुर रवाना हो जायेंगे. अमित शाह दोपहर 2:25 बजे से शाम 4:25 बजे तक इस्कॉन के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वहां से कोलकाता एयरपोर्ट लौटेंगे और दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे.
- मायापुर के इस्कॉन मंदिर परिसर में लगभग 2 घंटे बितायेंगे अमित शाह
- अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) का वैश्विक मुख्यालय है मायापुर
- आध्यात्मिक नेता की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे अमित शाह
- इस्कॉन मंदिर का कार्यक्रम धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों ही प्रकार का होगा
- अमित शाह के साथ रह सकते हैं भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के वरिष्ठ नेता
इस्कॉन के शंखभवन और पद्मभवन जायेंगे गृह मंत्री
जानकारी के अनुसार, अमित शाह सबसे पहले इस्कॉन के शंखभवन और फिर पद्मभवन जायेंगे. इस दौरान उनकी संतों के साथ एक खास बैठक होने की संभावना है. इसके बाद गृह मंत्री श्रील भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर की 152वीं जयंती में शामिल होंगे.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
स्वामी प्रभुपाद को अर्पित करेंगे पुष्पांजलि
मंदिर परिसर के अंदर, गृह मंत्री इस्कॉन के संस्थापक एसी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने से पहले भगवान नरसिंह, चैतन्य महाप्रभु और राधा-माधव के मंदिरों में पूजा-अर्चना सहित अन्य अनुष्ठानों में भाग लेंगे.
Amit Shah Bengal Visit: नदिया पुलिस हाई अलर्ट पर
अमित शाह इससे पहले 31 जनवरी को पश्चिम बंगाल के दौरे पर आये थे. उन्होंने उत्तर 24 परगना के बैरकपुर के आनंदपुरी मैदान और उसके बाद सिलीगुड़ी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था. हालांकि, इस बार अमित शाह के आधिकारिक कार्यक्रम में पार्टी से जुड़ी किसी बैठक या राजनीतिक कार्यक्रम का कोई जिक्र नहीं है. गृह मंत्री के दौरे की वजह से नदिया जिला प्रशासन और पुलिस पहले से ही हाई अलर्ट है. मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.
इसे भी पढ़ें
युवाओं से धोखा व लाइन में खड़ा करने की राजनीति कर रही ममता सरकार : शुभेंदु
बारासात की जगह बैरकपुर में सभा करेंगे अमित शाह
3 दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल आ रहे हैं अमित शाह, भाजपा कार्यालय में चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




