ePaper

Chanakya Niti: बुद्धिमान लोग ज्यादा दोस्त क्यों नहीं बनाते? चाणक्य का सरल लेकिन गहरा जवाब

Updated at : 17 Feb 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
why wise people have less friends

बुद्धिमान लोग ज्यादा दोस्त क्यों नहीं बनाते AI image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार समझदार लोग भीड़ नहीं, सही साथ चुनते हैं. वे हर किसी पर भरोसा नहीं करते, समय की कीमत जानते हैं और मानसिक शांति को प्राथमिकता देते हैं. यही वजह है कि उनके दोस्त कम लेकिन सच्चे होते हैं. जानिए वे कारण, जो बताते हैं कि कम दोस्त होना कमजोरी नहीं बल्कि समझदारी की निशानी है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान पॉलिटिशियन ही नहीं थे बल्कि एक कमाल के शिक्षक भी थे. आचार्य चाणक्य ने जिन बातों का जिक्र किया था उन्हें आज के समय में हम चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है. अपनी नीतियों में उन्होंने रिश्तों के बारे में भी काफी तरह की सरल और काम की बातें बताई है. आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति को बहुत सारे दोस्त बनाने की जरुरत नहीं होती. जो समझदार लोग होते हैं वे अपने आस-पास कम लोगों को ही रखना पसंद करते हैं. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसे कारण बताये हैं जिन वजहों से एक समझदार व्यक्ति कभी भी ज्यादा दोस्त नहीं बनाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं कारणों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

समझदार व्यक्ति हर किसी पर नहीं करता भरोसा

एक समझदार व्यक्ति हमेशा यह बात जानता है कि हर मुस्कुराने वाला इंसान अपना नहीं होता है. यह एक मुख्य कारण है कि वह कभी जल्दबाजी में किसी को अपना दोस्त नहीं बनाता है. किसी को दोस्त बनाने से पहले वह सामने वाले के व्यवहार और स्वभाव को अच्छी तरह से समझ लेता है, और इसके बाद ही उसे अपने पास आने देता है. अगर कोई भी इंसान जल्दबाजी में किसी पर भरोसा कर लेता है तो उसका धोखा खाना तय हो जाता है. लेकिन एक समझदार व्यक्ति भरोसे के मानले में थोड़ा सा संभलकर चलना पसंद करता है. उसके पास दोस्त कम लेकिन सच्चे होते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: किसके सामने सच बोलना पड़ सकता है भारी? जान लें चाणक्य की सबसे बड़ी चेतावनी

समय की कीमत समझते हैं

एक समझदार व्यक्ति के लिए समय से ज्यादा कीमती और कुछ भी नहीं होता है. वह कभी भी बेकार की बातों में या फिर गॉसिप करने में अपने समय को बर्बाद नहीं करता है. इसके अलावा वह हर समय अपने दोस्तों के बीच घिरा रहना भी पसंद नहीं करता है. चाणक्य कहते हैं कि ज्यादा दोस्त होने का मतलब है सामने वाले को ज्यादा समय देना. अगर आप दोस्ती में ज्यादा समय देना शुरू करते हैं तो आपके आपने फोकस अपने काम और लक्ष्य से भटक सकता है. एक समझदार व्यक्ति अपने समय को सीखने में, काम करने में और खुद को बेहतर बनाने में खच करता है.

कम लेकिन गहरे रिश्तों को करता है पसंद

एक समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति कभी भी दिखावे वाली दोस्ती नहीं चाहता है. उसे अपने आसपास भीड़ नहीं बल्कि भरोसा चाहिए होता है. एक समझदार व्यक्ति को यह बात पता होता है कि जब मुसीबत आती है तो बहुत सारे लोग साथ खड़े नहीं रहते हैं बल्कि कुछ सच्चेलो लोग ही साथ देते हैं. यह एक मुख्य कारण है कि एक समझदार इंसान काफी सारे नहीं बल्कि 2 से 3 सच्चे दोस्तों को ही चुनता है. इस तरह के रिश्तों में दिखावा नहीं, समझ और सम्मान ज्यादा होता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: करोड़ों की दौलत होने पर भी कोई नहीं करता आपकी इज्जत? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

मेंटल पीस को देते हैं वैल्यू

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हर एक रिश्ता अपने साथ कुछ जिम्मेदारियां लेकर आता है. हर रिश्ता चाहता है कि उसे सुना जाए, समय दिया जाए और साथ ही समझा भी जाए. एक समझदार व्यक्ति इस बात को समझता है कि ज्यादा दोस्त होने की वजह से उसका दिमाग थक सकता है. वे अपने इमोशनल एनर्जी को काफी ज्यादा संभलकर खर्च करता है. एक समझदार इंसान कभी दूसरे इंसान की परेशानियों को अपने ऊपर नहीं लेता है और हर किसी के लिए एक लिमिट भी सेट करता है. यह आदत उन्हें कई तरह के स्ट्रेस से बचाकर रखता है.

जानते हैं अकेले समय बिताना

चाणक्य कहते हैं कि बहुत सारे लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें अकेले रहने के नाम से ही डर लगने लगता है. लेकिन एक समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति अपने अकेले समय को नयी चीजों को सीखने के लिए इस्तेमाल करता है. वह सोचता है, खुद को समझता है और नयी चीजें भी सीखने में लगा रहता है. एक समझदार व्यक्ति इस लिए भी अपने आस-पास भीड़ को रखना पसंद नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: कब अकेले रहना इंसान के लिए बन जाता है वरदान? समझ गए तो जिंदगी होगी बेहतर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola