Maa Skandamata Ki Aarti Hindi Lyrics: शारदीय नवरात्रि के पाँचवें दिन ऐसे करें स्कंदमाता की आरती, जीवन से दूर होगा डर-भय

Published by : Neha Kumari Updated At : 08 Oct 2025 4:46 PM

विज्ञापन

Maa Skandamata

Maa Skandamata Ki Aarti Hindi Lyrics: शारदीय नवरात्रि के पाँचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है. मान्यता है कि जो भी भक्त पूरी निष्ठा के साथ आज के दिन मां की पूजा करता है, उस पर मां का आशीर्वाद सदा के लिए बना रहता है. मां की पूजा आरती के बिना अधूरी मानी जाती है. इस दिन पूजा के साथ आरती करना बेहद जरूरी है. इससे माता प्रसन्न होती हैं.

विज्ञापन

Maa Skandamata Ki Aarti Hindi Lyrics: नवरात्रि के पाँचवें दिन मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा की जाती है. माता का स्वरूप शक्ति, ऊर्जा और साहस का प्रतीक है. मां की चार भुजाएं हैं और उनकी सवारी शेर है. मान्यता है कि नवरात्रि के पाँचवें दिन मां की पूजा-अर्चना और आरती करने से जीवन से डर और भय दूर होता है. जीवन की सारी तकलीफ़ें समाप्त होती हैं और जीवन में खुशहाली आती है.

मां स्कंदमाता की आरती (Maa Skandmata Ki Aarti)

जय तेरी हो स्कंद माता.

पांचवां नाम तुम्हारा आता.

सबके मन की जानन हारी.

जग जननी सबकी महतारी.

तेरी जोत जलाता रहू मैं.

हरदम तुझे ध्याता रहू मै.

कई नामों से तुझे पुकारा.

मुझे एक है तेरा सहारा.

कही पहाडो पर है डेरा.

कई शहरों में तेरा बसेरा.

हर मंदिर में तेरे नजारे.

गुण गाए तेरे भक्त प्यारे.

भक्ति अपनी मुझे दिला दो.

शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो.

इंद्र आदि देवता मिल सारे.

करे पुकार तुम्हारे द्वारे.

दुष्ट दैत्य जब चढ़ कर आए.

तू ही खंडा हाथ उठाए.

दासों को सदा बचाने आयी.

भक्त की आस पुजाने आयी.

Also read: मां स्कंदमाता की कथा

नवरात्रि में करें मां स्कंदमाता के इन विशेष मंत्रों का जाप

1. या देवी सर्वभू‍तेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

2. सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया.

शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी.

3. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं स्कन्दमातायै नमः

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़े : दुर्गा जी की आरती | श्री दुर्गा चालीसा | मां शैलपुत्री की आरती | मां ब्रह्मचारिणी की आरती | मां चंद्रघण्‍टा की आरती | मां कूष्मांडा देवी की आरती | मां कात्यायनी की आरती | माता कालरात्रि की आरती | माता महागौरी जी की आरती | मां सिद्धिदात्री की आरती

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola