कौन है भविता मांडवा, जो ब्रिटिश वोग मैगजीन पर छपने वाली दूसरी भारतीय महिला बनी? 

Updated at : 14 Feb 2026 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
Bhavitha Mandava

भविता मांडवा

Bhavitha Mandava : भविता मांडवा, क्या आप इस नाम से परिचित हैं? अगर नहीं तो जानिए कि ये वो लड़की है जिसने फैशन इंडस्ट्री में ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को फिर से डिफाइन करने का काम किया है. हालांकि भविता मांडवा के पहले भी कई इंडियन डस्की स्किन की माॅडल्स फैशन इंडस्ट्री में आईं, लेकिन ब्रिटिश वोग मैगजीन पर सोलो पब्लिश होने वाली वो सिर्फ दूसरी महिला हैं. बदलकर रख दिया है. वोग मैगजीन को फैशन इंडस्ट्री का बाइबिल कहा जा सकता है क्योंकि इसके अनुसार ही फैशन के ट्रेंड्‌स सेट होते हैं.

विज्ञापन

Bhavitha Mandava : भविता मांडवा भारत की दूसरी ऐसी महिला हैं, जिन्हें ब्रिटिश वोग मैगजीन में जगह मिली है. भविता मांडवा की यह उपलब्धि इतिहास रचने की भांति हैं. इसकी वजह यह है कि भविता मांडवा दूसरी ऐसी भारतीय हैं, जिन्होंने भारतीय सौंदर्य यानी डस्की स्किन टोन के साथ यह अवसर प्राप्त किया है. उनसे पहले प्रियंका चोपड़ा ने यह इतिहास बनाया था और प्रियंका चोपड़ा भी भारत के डस्की टोन की मल्लिका हैं.

कौन है भविता मांडवा?

Bhavitha-Mandava-with-matthieu-blazy
भविता मांडवा मैथ्यू ब्लेजी के साथ

भविता मांडवा एक तेलुगू परिवार में जन्मी युवती हैं. 25 साल की 5 फुट 9 इंच लंबी इस माॅडल का बचपन हैदराबाद में गुजरा है. उन्होंने हैदराबाद के जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविश्वविद्यालय से आर्किटेक्चर में ग्रेजुएशन किया है. उसके बाद उन्होंने न्यूयार्क में आगे की पढ़ाई की है. उसी दौरान भविता की पहचान डिजाइनर मैथ्यू ब्लेजी से हुई और भविता को 2025 के स्प्रिंग/समर शो में विशेष माॅडल के रूप में रैंप वाॅक करने का मौका मिला. इसके बाद भविता मंडावा मेटियर्स डीआर्ट 2026 शनेल फैशन शो को ओपन करने वाली माॅडल बनीं. भविता का यह एचीवमेंट बहुत ही खास है क्योंकि वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला हैं.

मार्च 2026 में भविता और जनवरी 2023 में प्रियंका को मिली थी वोग के कवर पेज पर जगह

वोग की पत्रिका पर भविता की जो तस्वीर छपी है उसमें वह ऑरेंज कलर की फर वाली जैकेट पहनी हुई हैं. उनके जैकेट पर काले और सफेद रंग की धारियां भी बनी हुई हैं. उनके बाल खुले हैं और लहराते बादल की तरह लग रहे हैं. भविता के चेहरे पर बहुत ही खूबसूरत मुस्कान खिल रही है और मैगजीन के कवर पेज पर टैग लाइन छपा है Feel the joy, A new mood of spring.

इससे यह साफ जाहिर है कि यह फैशन स्प्रिंग सीजन यानी वसंत ऋतु को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इस तस्वीर का बैकग्राउंड चमकीला नीला है और फेदरी जैकेट के साथ भविता ने स्कर्ट कैरी किया है. उसका अंदाज आत्मविश्वास से परिपूर्ण नजर आ रहा है. उन्होंने हैंगिंग एमरल्ड इयररिंग्स पहना है, जो उसके लुक को और भी बेहतरीन बना रहे हैं.  

विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर और विशेष आलेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

क्या भारतीय महिलाओं को ट्रेडिशनल रूप से सुंदर माना जाता है?

भविता ने अपने इंटरव्यू में यह कहा है कि शैनेल फैशन शो की ओपनिंग मेरे लिए बहुत ही खास थी. पश्चिम के देशों में मेरी इस उपलब्धि ने इस आइडिया को जन्म दिया कि क्या भारतीय महिलाओं को ट्रेडिशनल रूप में सुंदर माना जा सकता है? भारत में रंगभेद हावी है इससे इनकार नहीं किया जा सकता और सुंदरता का पहला मापदंड ही यही है कि लड़की को गोरी होना चाहिए.

वैसी दुनिया में भविता मांडवा की एचीवमेंट बहुत ही मायने रखती है. वोग की पत्रिका पर भविता मांडवा के पहले भी कई डस्की स्किन वाली लड़कियों ने जगह बनाई है, लेकिन उनकी संख्या बहुत सीमित है, जिनमें प्रियंका चोपड़ा भी एक हैं. फैशन इंडस्ट्री में डस्की स्किन की माॅडल्स का जलवा भी आजकल खूब चल रहा है और इसने सुंदरता की परिभाषा को बदलकर रख दिया है.

ये भी पढ़ें : अकेलापन समाज में बन रहा डिफाॅल्ट सेटिंग, फ्रेंडशिप का आया रेसेशन

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पास हुआ, तो क्या सरकार पर होगा कोई असर?

 एपस्टीन फाइल्स पर हंगामा है क्यों मचा? दलाईलामा को क्यों देनी पड़ी सफाई

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola