हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाना हुआ अब और भी आसान, जानें साबूदाना मिक्स वेज कटलेट बनाने की क्विक रेसिपी

साबूदाना मिक्स वेज कटलेट AI image
Sabudana Mix Veg Cutlet: यह साबूदाना और मिक्स्ड वेजिटेबल कटलेट रेसिपी नाश्ते में हल्का, टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है. आसानी से बनने वाला यह स्नैक एनर्जी और स्टेमिना से भरपूर है, जिसमें साबूदाना और फ्रेश सब्जियां शामिल हैं. गोल्डन ब्राउन कटलेट्स को हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें और ब्रेकफास्ट को टेस्टी और न्यूट्रिशियस बनाएं.
Sabudana Mix Veg Cutlet: अगर आपको सुबह के नाश्ते में कुछ लाइट, टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो साबूदाना मिक्स वेज कटलेट एक बेहतरीन चॉइस है. इस डिश को घर पर तैयार करना सिर्फ आसान नहीं है बल्कि यह काफी ज्यादा न्यूट्रिशियस भी होती है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें साबूदाना एनर्जी का एक जबरदस्त सोर्स होता है क्योंकि इसमने कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा काफी ज्यादा होती हो. जब आप इसे सुबह के नाश्ते में खाते हैं तो आपके शरीर को एनर्जी और स्टेमिना का एक जबरदस्त एहसास मिलता है. तो चलिए जानते हैं साबूदाना मिक्स वेज कटलेट बनाने की आसान रेसिपी.
साबूदाना मिक्स वेज कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- साबूदाना – 1 कप
- उबली सब्जियां जैसे कि गाजर, मटर, बीन्स और बीट्स – 1 कप
- हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
- अदरक – 1 इंच का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून बारीक कटी हुई
- हल्दी पाउडर – आधी टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
- नमक – स्वाद अनुसार
- चावल का आटा या बेसन – 2 से 3 टेबलस्पून, कटलेट को बांधने के लिए
- तेल – 2 से 3 टीस्पून, सेंकने के लिए
यह भी पढ़ें: चिप्स-नमकीन छोड़ने पर मजबूर कर देगा ये स्नैक! सिर्फ 10 मिनट में बनाएं और चाय के साथ करें एन्जॉय
साबूदाना मिक्स वेज कटलेट बनाने की रेसिपी
- साबूदाना मिक्स वेज कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को 4 से 5 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें. इन्हें भिगोने के बाद इसे अच्छे से छान लें और एक्स्ट्रा पानी निकाल दें.
- इसके बाद अपनी पसंद की सब्जियों को उबाल लें या स्टीम करें. अब सब्जियां जैसे कि गाजर, मटर, बीन्स, और बीट्स छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब एक बर्तन में भिगोया हुआ साबूदाना, उबली सब्जियां, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अगर मिश्रण बहुत ढीला लगे तो थोड़ा चावल का आटा या बेसन मिलाकर इसे गाढ़ा करें.
- अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें हल्का-सा दबाकर फ्लैट कटलेट की शेप दें.
- इसके बाद नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा तेल डालें और मीडियम आंच पर कटलेट को गोल्डन ब्राउन होने तक दोनों तरफ से सेंकें. अगर आप चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी सेंक सकते हैं, जिससे यह और भी हेल्दी बन जाएंगे.
- गर्मागर्म साबूदाना और मिक्स्ड वेजिटेबल कटलेट को हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 1 कप बेसन से तैयार करें क्रिस्पी फैमिली स्नैक, शाम की भूख मिटाने का हेल्दी तरीका
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




