ePaper

चिप्स-नमकीन छोड़ने पर मजबूर कर देगा ये स्नैक! सिर्फ 10 मिनट में बनाएं और चाय के साथ करें एन्जॉय

Updated at : 17 Feb 2026 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
masala makhana crunch

मसाला मखाना क्रंच AI image

Masala Makhana Crunch: शाम की भूख में अगर आप चिप्स-नमकीन छोड़कर कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो मसाला मखाना क्रंच परफेक्ट ऑप्शन है. कम तेल में बनने वाला यह क्रिस्पी स्नैक कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है. सिर्फ 10 मिनट में तैयार होकर चाय के साथ कमाल लगता है.

विज्ञापन

Masala Makhana Crunch: आज के समय में हम ऐसे स्नैक्स की तलाश में रहते हैं जो सिर्फ खाने में मजेदार न हो बल्कि हेल्दी भी हों. चिप्स, नमकीन और फ्राइड चीजें खाने में भले ही टेस्टी लगें लेकिन लंबे समय तक अगर इनका सेवन किया जाए तो इनका असर आपकी सेहत पर काफी बुरा और गहरा पड़ सकता है. आज की यह रेसिपी उन सभी के लिए है जो शाम के नाश्ते में कुछ कम ऑयली, ज्यादा न्यूट्रिशियस और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं. आज हम आपको मसाला मखाना क्रंच की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर से लोडेड होता है. जब आप इसे शाम के नाश्ते में बनाते हैं तो इसे सिर्फ घर के बड़े नहीं बल्कि बच्चे भी काफी चाव से खाते हैं. यह डिश 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती हो और शाम की चाय के साथ सबसे बेस्ट लगती है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

मसाला मखाना क्रंच बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • मखाना – 2 कप
  • घी या तेल – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • काला नमक – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • करी पत्ता – 6 से 7 ऑप्शनल
  • मूंगफली – 2 बड़े चम्मच या ऑप्शनल

यह भी पढ़ें: सिर्फ 1 कप बेसन से तैयार करें क्रिस्पी फैमिली स्नैक, शाम की भूख मिटाने का हेल्दी तरीका

मसाला मखाना क्रंच बनाने की रेसिपी

  • मसाला मखाना क्रंच बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही को धीमी आंच पर गर्म करें. इसके बाद इसमें सूखे मखाने डालकर 4 से 5 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें. जब मखाना क्रिस्पी हो जाए तब इन्हें अलग प्लेट में निकाल लें.
  • अब उसी कढ़ाही में घी या तेल डालें और फिर इसमें करी पत्ता और मूंगफली डालकर हल्का सा भून लें. जब मूंगफली गोल्डन होने लगे तो गैस धीमी कर दें.
  • अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और काली मिर्च डालें और तुरंत मखाना कढ़ाही में डाल दें ताकि मसाले जलें नहीं. इसे धीरे-धीरे चलाते हुए मखाने को मसालों में अच्छी तरह मिलाएं.
  • इसके बाद इसमें नमक, काला नमक, चाट मसाला और भुना जीरा पाउडर डालकर 1 मिनट चलाएं और अब गैस बंद कर दें.

यह भी पढ़ें: वजन घटाने वालों की पहली पसंद बन रही दलिया इडली, तेल कम लेकिन स्वाद जबरदस्त

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola