वजन घटाने वालों की पहली पसंद बन रही दलिया इडली, तेल कम लेकिन स्वाद जबरदस्त

दलिया इडली रेसिपी AI image
Daliya Idli Recipe: फाइबर और न्यूट्रिशन से भरपूर दलिया इडली सुबह के नाश्ते का हल्का लेकिन पेट भरने वाला ऑप्शन है. यह ट्रेडिशनल इडली का हेल्दी ट्विस्ट है, जो वजन कंट्रोल रखने, डाइजेशन सुधारने और लंबे समय तक एनर्जी देने में मदद करता है.
Daliya Idli Recipe: सुबह का नाश्ता सिर्फ टेस्टी ही नहीं बल्कि ऐसा होना चाहिए जो पेट को लंबे समय तक भरा रखे और शरीर को एनर्जी भी देती रहे. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए है जो नाश्ते में हर दिन पराठे या फिर ब्रेड खाकर ऊब चुके हैं. आज हम आपको दलिया इडली की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो सुबह के नाश्ते का हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है. यह ट्रेडिशनल इडली का ही एक न्यूट्रिशियस वर्जन है, क्योंकि इसमें चावल की जगह पर फाइबर से लोडेड दलिया का इस्तेमाल किया जाता है. यह डिश उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट चॉइस है जो अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं. इस डिश की सबसे खास बात है इसमें मौजूद फाइबर, आयरन और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स. जब आप इसे खाते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और आठ ही आपके डाइजेशन को भी बेहतर रखता है. जब आप इसे खाते हैं तो आपके शुगर लेवल अचानक से बढ़ता नहीं है. तो चलिए जानते हैं दलिया इडली बनाने की आसान रेसिपी.
दलिया इडली बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 कप मोटा दलिया
- आधा कप सूजी
- 1 कप दही
- 1 छोटा कद्दूकस किया हुआ गाजर
- 2 चम्मच शिमला मिर्च बारीक कटी
- 1 चम्मच अदरक कद्दूकस
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी
- 1 चम्मच नमक या स्वादानुसार
- आधा चम्मच ईनो या फ्रूट साल्ट
- 1 चम्मच राई
- 6 से 7 करी पत्ता
- 1 चम्मच तेल
यह भी पढ़ें: मिनटों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी आलू सूजी अप्पे, एक बार बनाएंगे तो हर दिन खाने का करेगा मन
दलिया इडली बनाने की रेसिपी
- दलिया इडली बनाने के लिए सबसे पहले दलिया को धोकर 5 से 7 मिनट हल्का उबाल लें. इस बात का ख्याल रखें कि दलिया पूरी तरह गले नहीं, बल्कि यह बस थोड़ा सा नरम हो जाए. इसके बाद पानी छानकर इसे ठंडा होने दें.
- अब एक बड़े बाउल में उबला दलिया, सूजी और दही मिलाएं. इसके बाद इसमें नमक, गाजर, शिमला मिर्च, अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालें. इस बात का खास ख्याल रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो न ज्यादा गाढ़ा. अब इसे 10 से 15 मिनट ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
- इसके बाद एक छोटी कढ़ाई में तेल गरम करें और फिर उसमें राई और करी पत्ता डालें. अब तड़का बैटर में मिलाकर मिक्स करें. ऐसा करने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.
- अब इडली स्टैंड को हल्का तेल लगाकर चिकना करें और फिर बैटर में आखिर में ईनो डालकर हल्का मिलाएं और तुरंत मोल्ड में भर दें. इसे मीडियम आंच पर 12 से 15 मिनट स्टीम करें.
- इसके बाद इसमें टूथपिक डालकर चेक करें, अगर टूथपिक साफ निकले तो इडली तैयार.
- गर्मागर्म दलिया इडली को नारियल चटनी, हरी चटनी या सांभर के साथ परोसें और पूरे परिवार के साथ एक हेल्दी ब्रेकफास्ट एन्जॉय करें.
यह भी पढ़ें: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राय करें ये सुपरहेल्दी स्नैक, एक बार खाएंगे तो रोज बनाने का करेगा मन
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




