राखी पर लुक में चाहिए परफेक्ट फिनिश? आउटफिट के साथ ट्राई करें ये खूबसूरत हेयरस्टाइल

Updated:
विज्ञापन

PC: राखी के लिए हेयरस्टाइल आइडियाज (AI Generated)

Raksha Bandhan hairstyle: राखी पर साड़ी, सूट या इंडो-वेस्टर्न के साथ पाना चाहती हैं एलिगेंट लुक? देखिए ये 6 ट्रेंडी और झटपट बनने वाली हेयरस्टाइल्स, जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगी.

विज्ञापन

Raksha Bandhan hairstyle: रक्षाबंधन पर हर लड़की चाहती है कि उसका लुक थोड़ा खास और खूबसूरत लगे. कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप के साथ हेयरस्टाइल भी पूरे लुक को बदल सकता है. अगर आप बालों को स्टाइल करना चाहती हैं, तो कुछ आसान हेयरस्टाइल (Raksha Bandhan hairstyle) ट्राई कर सकती हैं. ये हेयरस्टाइल ट्रेडिशनल आउटफिट से लेकर इंडो-वेस्टर्न ड्रेस तक के साथ अच्छी लगेंगी.

विज्ञापन

गजरे के साथ लो बन देगा ट्रेडिशनल लुक

अगर आप राखी पर साड़ी, लहंगा या सूट पहन रही हैं, तो लो बन एक बढ़िया ऑप्शन है. बालों को पीछे की तरफ लेकर हल्का सा लो बन बना लें. इसे ज्यादा टाइट रखने की जरूरत नहीं है. आगे से दो-चार लटें हल्की खुली छोड़ सकती हैं. अब बन के चारों ओर छोटा सा गजरा लगा दें. इससे पूरा लुक काफी एलिगेंट लगेगा.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

हाफ अप-हाफ डाउन हेयरस्टाइल

अगर आपको बाल खुले रखना पसंद है, तो हाफ अप-हाफ डाउन हेयरस्टाइल (Raksha Bandhan hairstyle) ट्राई कर सकती हैं. इसमें बालों का ऊपर वाला हिस्सा लेकर पीछे पिन कर दें और बाकी बाल खुले छोड़ दें. खुले बालों को हल्का कर्ल या वेवी कर सकती हैं.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

सिंपल साइड ब्रेड 

चोटी कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती. राखी पर आप सिंपल साइड ब्रेड बना सकती हैं. इसे थोड़ा मॉडर्न बनाने के लिए चोटी को बहुत टाइट न करें. कुछ लटों को हल्का ढीला रखें. चोटी में छोटे-छोटे फूल या हेयर एक्सेसरीज भी लगा सकती हैं. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

मेसी बन (Raksha Bandhan hairstyle)

अगर आपके पास तैयार होने के लिए ज्यादा समय नहीं है, तो मेसी बन आपके काम आ सकता है. बालों को पीछे लेकर ढीला सा बन बना लें और कुछ लटें सामने छोड़ दें. बन को थोड़ा वॉल्यूम देने के लिए बालों को हल्का सा फुला सकती हैं. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

पोनीटेल को बनाएं थोड़ा ग्लैमरस

पोनीटेल को सिर्फ कैजुअल हेयरस्टाइल समझने की जरूरत नहीं है. राखी पर आप लो पोनीटेल या स्लीक पोनीटेल ट्राई कर सकती हैं. बालों को अच्छी तरह कंघी करके पीछे बांधें और रबर बैंड को बालों की एक पतली लट से कवर कर दें.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: साड़ी हो या सूट, रक्षाबंधन पर इन मेकअप लुक्स से पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola