साड़ी हो या सूट, रक्षाबंधन पर इन मेकअप लुक्स से पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक

Updated:
विज्ञापन

PC: रक्षाबंधन मेकअप लुक (AI Generated)

Raksha Bandhan Makeup Look: रक्षाबंधन पर पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक. जानें साड़ी या सूट के साथ लाइट, ग्लोइंग और एलिगेंट मेकअप के आसान टिप्स.

विज्ञापन

Raksha Bandhan Makeup Look: रक्षाबंधन पर जब आउटफिट ट्रेडिशनल हो, तो मेकअप भी ऐसा होना चाहिए जो पूरे लुक के साथ खूबसूरती से मैच करे. साड़ी, अनारकली या सूट के साथ बहुत ज्यादा हैवी मेकअप करने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन

हल्का, ग्लोइंग और एलिगेंट मेकअप आपके एथनिक लुक को और निखार सकता है. अगर आप इस रक्षाबंधन कुछ ऐसा मेकअप करना चाहती हैं, जो देखने में खूबसूरत लगे और ज्यादा मेहनत भी न करनी पड़े, तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं. 

सबसे पहले तैयार करें बेस

मेकअप की शुरुआत हमेशा साफ चेहरे से करें. फेस वॉश करने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं और फिर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. इसके बाद अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ हल्का फाउंडेशन या बीबी क्रीम (Raksha Bandhan Makeup Look) लगाएं. इसे बहुत ज्यादा लेयर करने की जरूरत नहीं है. जहां दाग-धब्बे या डार्क सर्कल हों, वहां थोड़ा कंसीलर लगाकर ब्लेंड कर लें. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

आई मेकअप रखें सिंपल लेकिन खूबसूरत

एथनिक आउटफिट के साथ आंखों का मेकअप पूरे लुक को बदल सकता है. अगर आपने लाल, गुलाबी, मैरून या ग्रीन रंग का आउटफिट पहना है, तो ब्राउन या गोल्डन आईशैडो अच्छा लगेगा.

वहीं पेस्टल या हल्के रंग के कपड़ों के साथ शैंपेन या सॉफ्ट गोल्ड शेड ट्राई कर सकती हैं. आंखों पर पतली सी आईलाइनर की लाइन लगाएं और पलकों पर थोड़ा मस्कारा लगाएं.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: राखी पर गिफ्ट से पहले भेजें ये प्यारे मैसेज, पढ़ते ही चेहरे पर आ जाएगी स्माइल

ब्लश और हाइलाइट से पाएं नेचुरल ग्लो

रक्षाबंधन के मेकअप में बहुत ज्यादा कॉन्टूरिंग करने की जरूरत नहीं है. गालों पर सॉफ्ट पिंक या पीच ब्लश लगाएं. इससे चेहरे पर फ्रेशनेस नजर आएगी. इसके बाद चीकबोन्स, नाक की टिप और आइब्रो के नीचे हल्का हाइलाइटर लगा सकती हैं. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

लिपस्टिक में चुनें ट्रेडिशनल शेड (Raksha Bandhan Makeup Look)

एथनिक लुक के साथ लिपस्टिक का सही शेड काफी मायने रखता है. अगर आपका आउटफिट रेड या मैरून है, तो डीप रेड या वाइन शेड अच्छा लगेगा. पिंक या पेस्टल आउटफिट के साथ रोज पिंक, पीच या न्यूड पिंक लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

बिंदी और ज्वेलरी से पूरा करें लुक

रक्षाबंधन पर ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने के लिए छोटी सी बिंदी (Raksha Bandhan Makeup Look) जरूर लगाएं. अपने आउटफिट के रंग से मैच करती बिंदी आपके चेहरे को और खूबसूरत बना सकती है. इसके साथ झुमके, चूड़ियां, मांग टीका या हल्की नेकलेस पहन सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: भाई के रक्षाबंधन लुक को बनाएं खास, ट्रेडिशनल से इंडो-वेस्टर्न तक ट्राई करें ये आउटफिट्स


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola