भाई के रक्षाबंधन लुक को बनाएं खास, ट्रेडिशनल से इंडो-वेस्टर्न तक ट्राई करें ये आउटफिट्स

Updated:
विज्ञापन

PC: राखी आउट्फिट आइडियाज (AI Generated)

Rakhi Outfit Ideas for Men: इस रक्षाबंधन पर भाइयों का लुक भी हो शानदार. ट्रेडिशनल से इंडो-वेस्टर्न तक, ये आउटफिट आइडियाज देंगे आपको परफेक्ट फेस्टिव स्टाइल.

विज्ञापन

Rakhi Outfit Ideas for Men: रक्षाबंधन का त्योहार आते ही बहनें अपने कपड़ों और लुक को लेकर तैयारियां शुरू कर देती हैं, लेकिन अब भाई भी अपने राखी लुक को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं. आखिर बहन के साथ फोटो खिंचवानी हो, घर पर मेहमान आने हों या परिवार के साथ त्योहार मनाना हो, तो लुक भी थोड़ा खास होना चाहिए. अगर आप भी इस रक्षाबंधन पर कुछ ऐसा पहनना चाहते हैं जो ट्रेडिशनल भी लगे और ज्यादा ओवर न हो, तो इन आउटफिट आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

कुर्ता-पायजामा (Rakhi Outfit Ideas for Men)

रक्षाबंधन जैसे त्योहार के लिए कुर्ता-पायजामा कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. अगर आपको सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद है, तो व्हाइट, क्रीम, बेज या पेस्टल कलर का कुर्ता चुन सकते हैं. इसके साथ सफेद या मैचिंग पायजामा पहनें. फुटवियर में मोजड़ी या सिंपल ट्रेडिशनल सैंडल इस लुक के साथ काफी अच्छे लगेंगे. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

कुर्ते के साथ पहनें जैकेट

अगर आपको थोड़ा रॉयल और स्टाइलिश दिखना है, तो कुर्ते के ऊपर नेहरू जैकेट (Rakhi Outfit Ideas for Men) पहनना बढ़िया आइडिया है. प्लेन कुर्ते के साथ प्रिंटेड या टेक्सचर्ड जैकेट पहनी जा सकती है. वहीं, अगर कुर्ता थोड़ा डिजाइन वाला है तो जैकेट को सिंपल रखना बेहतर रहेगा.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: गिफ्ट तो हर कोई देता है, इस रक्षाबंधन भाई-बहन को ऐसे करें सरप्राइज

शॉर्ट कुर्ता और जींस से बनाएं इंडो-वेस्टर्न लुक

अगर आपको पूरा ट्रेडिशनल पहनना पसंद नहीं है, तो शॉर्ट कुर्ते के साथ जींस ट्राई कर सकते हैं. सफेद या पेस्टल शॉर्ट कुर्ते के साथ ब्लू डेनिम काफी अच्छा कॉम्बिनेशन बनाता है. इसके साथ लोफर्स या क्लीन स्नीकर्स पहन सकते हैं. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

शर्ट पहनना है तो थोड़ा फेस्टिव टच दें

अगर आप कुर्ता नहीं पहनना चाहते तो शर्ट और ट्राउजर से भी अच्छा रक्षाबंधन लुक बनाया जा सकता है. इसके लिए लिनेन या कॉटन की पेस्टल शर्ट चुनें और इसे बेज, क्रीम या ब्लैक ट्राउजर (Rakhi Outfit Ideas for Men) के साथ पेयर करें.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

एक्सेसरीज से पूरा करें अपना लुक

आउटफिट के साथ छोटी-छोटी चीजें भी पूरे लुक को बेहतर बना सकती हैं. कुर्ते के साथ घड़ी, ब्रेसलेट या सिंपल चेन पहन सकते हैं. अगर आपको ट्रेडिशनल लुक पसंद है तो मोजड़ी या कोल्हापुरी चप्पल अच्छा विकल्प है.

यह भी पढ़ें: हाथों पर भरी-भरी मेहंदी नहीं पसंद? रक्षाबंधन पर ट्राई करें ये अरेबिक मेहंदी डिजाइंस


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola