शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राय करें ये सुपरहेल्दी स्नैक, एक बार खाएंगे तो रोज बनाने का करेगा मन

पालक दही चाट AI image
Palak Dahi Chaat Recipe: अगर आप बिना तले-भुने, हेल्दी और टेस्टी स्नैक की तलाश में हैं, तो पालक दही चाट एक परफेक्ट ऑप्शन है. आयरन से भरपूर पालक और ठंडे दही का कॉम्बिनेशन इस डिश को न्यूट्रिशियस और हल्का बनाता है. वेट लॉस और फिटनेस लवर्स के लिए यह एक शानदार चॉइस है.
Palak Dahi Chaat Recipe: आज के समय में हम सभी इस तरह के स्नैक्स की तलाश में रहते हैं जो तली-भुनी न हो और सेहत के लिए भी काफी ज्यादा हेल्दी हो. अगर आप भी इस तरह के स्नैक की तलाश में हैं तो पालक दही चाट आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस बन सकता है. यह डिश खाने में तो लाजवाब होती ही है लेकिन साथ ही काफी ज्यादा न्यूट्रिशियस भी होती है. आयरन से लोडेड पालक और ठंडा दही साथ मिलकर इसे एक परफेक्ट स्नैक बना देते हैं. अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं या फिर एक फिटनेस लवर हैं तो भी ये डिश आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. आप इसे शाम के नाश्ते के साथ ही एक लाइट डिनर के तौर पर भी पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
पालक दही चाट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- फ्रेश पालक – 1 गुच्छा
- गाढ़ा दही – 1 कप
- उबला हुआ आलू – 1 या फिर ऑप्शनल
- हरी चटनी – 2 टेबलस्पून
- इमली की मीठी चटनी – 1 टेबलस्पून
- भुना जीरा पाउडर – आधा टीस्पून
- चाट मसाला – स्वादानुसार
- नमक – स्वादानुसार
- अनार के दाने – गार्निश के लिए
- बारीक कटा हरा धनिया – डेकोरेशन के लिए
यह भी पढ़ें: बिना डीप फ्राई किए मिनटों में बनाएं स्पाइसी पनीर चिप्स, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाहर के स्नैक्स
पालक दही चाट बनाने की रेसिपी
- पालक दही चाट बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इन्हें उबलते पानी में 1 से 2 मिनट के लिए ब्लांच करें और तुरंत ठंडे पानी में डाल दें. ऐसा करने से पालक का हरा रंग बरकरार रहता है. इसके बाद पालक को हल्का निचोड़कर मोटा-मोटा काट लें.
- अब एक बाउल में कटे हुए पालक को फैलाएं. अगर आप चाहें तो इसमें छोटे टुकड़ों में कटे उबले आलू भी डाल सकते हैं. अब इसके ऊपर गाढ़ा दही अच्छी तरह फैलाएं. अब इसमें हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी डालकर ऊपर से भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और नमक छिड़क दें.
- लास्ट में अनार के दाने और हरा धनिया डालकर चाट को अच्छे से गार्निश करें.
यह भी पढ़ें: बिना मैदा मिनटों में बनाएं तीखे और क्रिस्पी राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स, ये है आसान रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




