बिना मैदा मिनटों में बनाएं तीखे और क्रिस्पी राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स, ये है आसान रेसिपी

Updated at : 12 Feb 2026 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
rice flour chili crackers

राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स AI image

Rice Flour Chili Crackers: राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक ऑप्शन है, जो बिना मैदा के तैयार किया जाता है. ये ग्लूटेन-फ्री क्रैकर्स तीखे, क्रिस्पी और डाइजेस्ट करने में हल्के होते हैं. चाय के साथ, बच्चों के टिफिन या पार्टी स्नैक्स के तौर पर मिनटों में बनने वाली यह रेसिपी हर किसी को पसंद आती है.

विज्ञापन

Rice Flour Chili Crackers: आज के समय में हम ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं जिनमें मैदे का नहीं बल्कि हेल्दी चीजों का इस्तेमाल किया गया हो. हम लगातार ऐसी ही चीजों की तलाश में रहते हैं जो हमें स्वाद भी दे और सेहत को नुकसान भी न पहुंचाए. अगर आप भी एक ऐसी ही डिश की तलाश में हैं तो राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स एक बेहतरीन ऑप्शन है. ये क्रैकर्स सिर्फ खाने में टेस्टी नहीं होते हैं बल्कि ग्लूटेन-फ्री होने की वजह से आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाते हैं. इस डिश की सबसे खास बात है इसका तीखा, मसालेदार और चटपटा स्वाद. आप इस डिश को सिर्फ चाय के साथ नहीं, बच्चों के टिफिन या पार्टी स्नैक्स के तौर पर भी मिनटों में तैयार कर सकते हैं.

राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप चावल का आटा
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 से 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • आधा छोटा चम्मच अजवाइन
  • आधा छोटा चम्मच नमक या फिर स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • पानी सिर्फ आटा गूंथने के लिए

यह भी पढ़ें: बिना डीप फ्राई किए मिनटों में बनाएं स्पाइसी पनीर चिप्स, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाहर के स्नैक्स

राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स बनाने की रेसिपी

  • राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में चावल का आटा लें और फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. लास्ट में एक छोटा चम्मच तेल डालकर आटे को फिर से मसलें, जिससे क्रैकर्स ज्यादा क्रिस्पी बनें.
  • अब इस आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें और इसके बाद आटे की छोटी लोइयां बनाकर बेलन से पतला बेल लें. चाकू या कटर की मदद से इसे छोटे-छोटे स्क्वायर या स्ट्रिप्स में काट लें.
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें और धीमी आंच पर क्रैकर्स को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें. अगर आप हेल्दी वर्जन चाहते हैं, तो इन्हें ओवन या एयर फ्रायर में भी बेक कर सकते हैं.
  • तैयार राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स को टिश्यू पेपर पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए. आप इन्हें हरी चटनी, टोमैटो सॉस या चीज डिप के साथ सर्व करें और पूरे परिवार के साथ एन्जॉय भी. आप अगर चाहें तो ऊपर से हल्का सा चाट मसाला छिड़ककर इसके स्वाद को और बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बाहर से क्रिस्पी लेकिन अंदर से सॉफ्ट, गाजर और ओट्स से बनाएं परफेक्ट इवनिंग स्नैक

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola