बाहर से क्रिस्पी लेकिन अंदर से सॉफ्ट, गाजर और ओट्स से बनाएं परफेक्ट इवनिंग स्नैक

Updated:
विज्ञापन

गाजर ओट्स फ्रिटर्स AI image

Gajar Oats Fritters Recipe: अगर आप चाहते हैं कि शाम का नाश्ता टेस्टी, क्रिस्पी और हेल्दी हो, तो गाजर ओट्स फ्रिटर्स एक परफेक्ट चॉइस है. मिनटों में बन जाने वाली यह डिश बच्चों के टिफिन और ऑफिस स्नैक्स के लिए भी एक परफेक्ट ऑप्शन है.

विज्ञापन

Gajar Oats Fritters Recipe: अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाने की सोच रहे हैं तो गाजर ओट्स फ्रिटर्स एक बेहतरीन चॉइस है. यह एक ऐसी डिश है जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है और सभी को पसंद भी आती है. इस डिश की सबसे खास बात है इसकी बाहरी लेयर. बाहर से यह काफी जयदा क्रिस्पी होती है जबकि इसका अंदरूनी हिस्सा उतना ही सॉफ्ट होता है. आप इस डिश को सिर्फ शाम की चाय के साथ ही नहीं बल्कि बच्चों को टिफिन में देकर स्कूल भेजने के लिए और ऑफिस के लंच बॉक्स के लिए भी तैयार कर सकते हैं. जब आप इसे खाते हैं तो आपके शरीर को सिर्फ इंस्टेंट एनर्जी नहीं मिलती बल्कि जरूरी न्यूट्रिशन भी मिलता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

विज्ञापन

गाजर ओट्स फ्रिटर्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • गाजर – 2 मीडियम साइज की अच्छे से कद्दूकस की हुई
  • ओट्स – 1 कप पिसा हुआ या ब्रेडक्रम्ब की तरह
  • बेसन – 2 टेबलस्पून फ्रिटर्स को बांधने के लिए
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून कटा हुआ
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – आधी टीस्पून
  • जीरा – आधा टीस्पून
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • तेल – फ्राई करने के लिए

यह भी पढ़ें: नारियल का क्रीमी स्वाद और लौकी की ताजगी, सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें ये हलवा जो भाए सभी को

गाजर ओट्स फ्रिटर्स बनाने की रेसिपी

  • गाजर ओट्स फ्रिटर्स बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह से धोकर कद्दूकस कर लें.
  • इसके बाद एक बाउल में कद्दूकस की हुई गाजर, पिसी हुई ओट्स, बेसन, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें.
  • अब इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं. अगर मिश्रण थोड़ा सूखा लगे तो थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करें. इस बात का ख्याल रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो.
  • अब एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गर्म करें और गर्म तेल में एक स्पून मिश्रण डालकर हल्की आंच पर गोल-गोल फ्रिटर्स बनाएं.
  • अब इसे दोनों तरफ से गोल्डन और क्रंची होने तक फ्राई करें.
  • फ्रिटर्स तैयार होने के बाद किचन टॉवल पर निकालकर एक्स्ट्रा ऑइल सोख लें.
  • गाजर ओट्स फ्रिटर्स को आप हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मिनटों में बनने वाली परवल की सबसे यूनिक और टेस्टी रेसिपी, शाम की चाय से लेकर पार्टी स्टार्टर तक के लिए परफेक्ट डिश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Ingredients

    Instructions