नारियल का क्रीमी स्वाद और लौकी की ताजगी, सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें ये हलवा जो भाए सभी को

Updated:
विज्ञापन
नारियल का क्रीमी स्वाद और लौकी की ताजगी, सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें ये हलवा जो भाए सभी को

Nariyal Lauki Halwa Recipe: नारियल लौकी का हलवा एक हेल्दी और क्रिमी डेजर्ट है जिसमें फ्रेश लौकी और नारियल का जबरदस्त कॉम्बिनेशन होता है. हल्की मिठास और खुशबू इसे बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए परफेक्ट बनाती है. त्योहार हो या खास मौका, इसे घर पर आसानी से बनाएं और अपने परिवार को खुश करें.

विज्ञापन

Nariyal Lauki Halwa Recipe: आप सभी ने हलवे तो कई तरह के खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी नारियल-लौकी का हलवा ट्राय किया है? जब आप इसे घर पर बनाते हैं, तो इसकी खुशबू ही सभी को अपनी ओर खींच लेती है. इस हलवे की सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ हेल्दी ही नहीं, बल्कि इसका क्रीमी टेक्सचर और फ्रेश लौकी व नारियल का जबरदस्त कॉम्बिनेशन इसे एक परफेक्ट डेजर्ट बनाता है. इसकी हल्की मिठास और खुशबू न सिर्फ बड़ों को बल्कि बच्चों को भी बेहद पसंद आती है. आप इसे सिर्फ त्योहारों पर ही नहीं, बल्कि हर खास मौके पर तैयार कर सकते हैं. तो चलिए, जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

नारियल लौकी हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • लौकी – 500 ग्राम अच्छे से कद्दूकस की हुई
  • ताज़ा नारियल – 100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ
  • दूध – 1 कप
  • घी – 3 टेबलस्पून
  • चीनी या गुड़ – आधा कप या फिर स्वाद के अनुसार
  • इलायची पाउडर – आधा टीस्पून
  • सूखे मेवे जैसे कि काजू, बादाम और पिस्ता – डेकोरेशन के लिए

यह भी पढ़ें: मिनटों में बनने वाली परवल की सबसे यूनिक और टेस्टी रेसिपी, शाम की चाय से लेकर पार्टी स्टार्टर तक के लिए परफेक्ट डिश

नारियल लौकी हलवा बनाने की रेसिपी

  • नारियल लौकी हलवा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छे से छीलकर कद्दूकस कर लें. अगर लौकी में ज्यादा पानी है, तो इसे हल्का निचोड़ लें ताकि हलवे में बहुत पानी न आए.
  • इसके बाद एक भारी तले की कढ़ाई में घी गर्म करें और फिर इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें और मीडियम आंच पर 5 से 7 मिनट तक भूनें. इससे लौकी की कच्ची खुशबू चली जाएगी और हलवा का स्वाद और बढ़ जाएगा.
  • इसके बाद भुनी हुई लौकी में अब कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और 2 से 3 मिनट तक मिलाते रहें. इसके बाद दूध डालकर हलवा को धीरे-धीरे पकाएं.
  • जब लौकी और नारियल का मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब इसमें चीनी या गुड़ डालें. हलवा को लगातार चलाते रहें ताकि यह तले में चिपके नहीं. अब इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं.
  • इसे लगभग 10 से 12 मिनट तक हलवा को धीमी आंच पर पकाएं जब तक यह गाढ़ा और मलाईदार न हो जाए.
  • गर्मागर्म हलवे को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से कटे हुए सूखे मेवे डालकर सजाएं.

यह भी पढ़ें: एक बार बनाया तो हर खाने के साथ यही मांगेंगे, पहली बाइट में दिल जीत लेने वाली चटपटी रेसिपी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Ingredients

    Instructions