एक बार बनाया तो हर खाने के साथ यही मांगेंगे, पहली बाइट में दिल जीत लेने वाली चटपटी रेसिपी

मटर अचार रेसिपी AI generated image
Tangy Matar Achar Recipe: अगर आप खाने के साथ कुछ चटपटा और खट्टा-मीठा पसंद करते हैं, तो मटर का खट्टा-मीठा अचार आपके लिए परफेक्ट है. हरे मटर, सरसों के तेल और देसी मसालों से बना यह अचार स्वाद में इतना जबरदस्त है कि हर सिंपल डिश को खास बना देता है.
Tangy Matar Achar Recipe: अगर आप एक ऐसे इंसान हैं जिसे खाने की थाली में कुछ चटपटा और खट्टा-मीठा पसंद है तो आपको एक बार मटर के इस अचार को जरूर ट्राय करना चाहिए. इसका स्वाद इतना ज्यादा जबरदस्त होता है कि इसकी पहली बाईट से ही यह आपके दिल में अपनी जगह बना लेता है. जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो मटर की हल्की मिठास के साथ सरसों के तेल की खुशबू और देसी मसालों का तीखापन सिंपल से सिंपल डिश को भी मजेदार बना देता है. अगर आप इसे एक बार बना लें तो यह 2 से 3 हफ्ते तक बिना खराब हुए फ्रिज में रह जाती है. तो चलिए जानते हैं मटर का खट्टा-मीठा अचार बनाने की आसान रेसिपी.
मटर का खट्टा-मीठा अचार बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- हरे मटर – 2 कप, छिले हुए
- सरसों का तेल – 4 से 5 टेबलस्पून
- राई – 1 टीस्पून
- सौंफ – 1 टीस्पून
- मेथी दाना – आधा टीस्पून
- हल्दी पाउडर – आधा टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
- नमक – स्वादानुसार
- अमचूर पाउडर – 1 टीस्पून
- नींबू का रस – 1 से 2 टेबलस्पून
- गुड़ पाउडर या चीनी – 1 टीस्पून या फिर ऑप्शनल
यह भी पढ़ें: स्ट्रीट फूड जैसा स्वाद लेकिन घर की साफ-सफाई के साथ, जानें स्पाइसी मटर चाट बनाने की आसान रेसिपी
मटर का खट्टा-मीठा अचार बनाने की रेसिपी
- मटर का खट्टा-मीठा अचार बनाने के लिए सबसे पहले हरे मटर को अच्छे से धोकर हल्का उबाल लें, ताकि वे थोड़े सॉफ्ट हो जाएं लेकिन पूरी तरह गलें नहीं. इसके बाद उन्हें पानी से निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें.
- अब एक कढ़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और जब तेल से हल्का धुआं उठने लगे तो आंच धीमी कर दें. अब इसमें राई, सौंफ और मेथी दाना डालकर हल्का सा भूनें. इसके बाद हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर तुरंत उबले हुए मटर डाल दें.
- इसके बाद इसमें नमक, अमचूर पाउडर और गुड़ पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं और इसे धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट चलाएं ताकि मसाले मटर में अच्छी तरह समा जाएं. गैस बंद करने के बाद नींबू का रस डालें और मिक्स करें और अचार को पूरी तरह ठंडा होने दें.
- ठंडा होने के बाद मटर के अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भरें और ऊपर से थोड़ा सा सरसों का तेल डाल दें. यह अचार फ्रिज में 2 से 3 हफ्ते तक आसानी से सुरक्षित रहता है और समय के साथ इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है.
यह भी पढ़ें: मीठा खाने की क्रेविंग शांत करेगी शुगर फ्री एप्पल खीर, डायबिटीज और हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए परफेक्ट डेजर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




