आज चांद नजर आया तो कल से शुरू होगा पवित्र रमजान
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Feb 2026 2:43 PM
रमजान 2026 कब से शुरू
Ramzan 2026 Date: आज चांद दिखने पर कल से पवित्र रमजान की शुरुआत होगी. देशभर में लोग हिलाल के दीदार का इंतजार कर रहे हैं. जानें रोजे कब से शुरू होंगे.
Ramzan 2026 Date in India: इस्लाम धर्म में रमजान को सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है. इसे इबादत, संयम और आत्म-अनुशासन का महीना कहा जाता है. इस पूरे महीने में मुसलमान अल्लाह की खास इबादत करते हैं और अपने व्यवहार, खानपान व जीवनशैली में सादगी अपनाते हैं. रमजान की शुरुआत शाबान महीने की 29वीं रात को चांद दिखाई देने के बाद होती है. अगर उस दिन चांद नजर नहीं आता, तो शाबान के 30 दिन पूरे किए जाते हैं और उसके अगले दिन से रमजान शुरू माना जाता है.
भारत में कब देखा जाएगा रमजान का चांद?
भारत में रमजान का चांद आज, 18 फरवरी 2026 की शाम को देखा जाएगा. उम्मीद है कि 19 फरवरी 2026 से रोजे शुरू हो सकते हैं. बुधवार शाम लगभग 6:15 बजे से 6:45 बजे के बीच हिलाल यानी अर्धचंद्राकार चांद दिखाई दे सकता है. चांद दिखने की पुष्टि के बाद ही आधिकारिक रूप से रमजान की घोषणा की जाती है.
एदार-ए-शरिया झारखंड की चांद देखने की अपील
एदार-ए-शरिया झारखंड ने रमजान महीने का चांद देखने की अपील की है, मौलाना मो कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि 18 फरवरी बुधवार, शाबानुल मोअज्जम 1447 महीने की 29 तारीख है. माह-ए-रमजान का आगमन हो रहा है. संभवतः पवित्र रमजान महीने का चांद बुधवार, 29 शाबानुल मुअज्जम को नजर आ सकता है, इसलिए लोगों से अपील है कि वे चांद देखने का पूरा इंतजाम करें. खासकर चांद को किसी ऊंची जगह से देखने की कोशिश करें.
राज्यभर में तय स्थानों पर होगी चांद देखने की कोशिश
एदार-ए शरिया की ओर से कहा गया है कि आलिम, मस्जिदों के इमाम, रुप्त-ए-हिलाल कमेटियों के इंचार्ज और मस्जिद कमेटियों के अधिकारी भी तैयार रहें. अगर कहीं चांद दिखे तो एदार-ए-शरिया झारखंड इस्लामी मरकज हिंदपीढ़ी, रांची को सूचित करें. इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है. कहा गया है कि स्थानीय जिम्मेदार धार्मिक आलिम और सभी जिलों और क्षेत्रीय रुएत-ए-हिलाल सेंटर को भी सूचित करें, ताकि जरूरत पड़ने पर शहादत हासिल की जा सके. मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि बुधवार को मगरिब के समय एदार-ए-शरिया के सभी काजी, जिनमें मुख्य काजी मौलाना मुफ्ती मो आबिद हुसैन मिस्बाही, उप काजी मौलाना मुफ्ती मो अनवर निजामी मिस्बाही, मौलाना मुफ्ती मो एजाज हुसैन मिस्बाही, मौलाना मुफ्ती मो फैजुल्लाह मिस्बाही और मुफ्ती, अधिकारी और विद्वान हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार की दरगाह में मौजूद रहेंगे. जबकि मस्जिदों के इमाम, राज्य भर के जिम्मेदार लोग विभिन्न संगठनों, पंचायतों और संस्थाओं के प्रतिनिधि चांद देखने के लिए अपने अपने निर्धारित स्थानों पर मौजूद रहेंगे और चांद देखने की कोशिश करेंगे.
ये भी पढ़ें: रमजान का पाक महीना रहमतों … यहां से भेजें रमजान की मुबारकबाद
सलाह : अफवाह से बचें
मुस्लिम समुदाय से अपील की गयी है कि वे चांद के मामले में काजीयान-ए-शरियत के फैसले का इंतजार करें. अफवाहों और अफरातफरी से बचने की सलाह दी गयी है.
इन देशों में हो चुकी है घोषणा
इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस, ओमान, तुर्की और ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों ने 19 फरवरी से रमजान शुरू होने की घोषणा कर दी है.
BREAKING NEWS: Ramadan 1447/2026 Crescent has been SIGHTED
— Inside the Haramain (@insharifain) February 17, 2026
Subsequently, tomorrow i.e Wednesday, 18 February 2026 will be the first day of Ramadan 1447
Ramadan Mubarak! pic.twitter.com/2BM3pbZPSh
रमजान में क्या करते हैं मुसलमान?
रमजान के महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं. सुबह सेहरी के समय भोजन किया जाता है और सूरज डूबने तक कुछ भी खाया-पीया नहीं जाता. शाम को इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है. इस दौरान लोग ज्यादा से ज्यादा नमाज पढ़ते हैं, कुरान शरीफ का पाठ करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं. रमजान का महीना आत्मिक शुद्धि, धैर्य और भाईचारे का संदेश देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










