Grahan 2027: 6 मिनट 22 सेकंड तक छा जाएगा अंधेरा, नोट कर लें सूर्य और चंद्रग्रहण की तारीख

Updated:
विज्ञापन

साल 2027 में सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण की तारीख. इमेज- एआई

Grahan 2027 Dates: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, साल 2027 में कुल 5 ग्रहण लगने वाले हैं. इनमें दो सूर्यग्रहण और तीन चंदग्रहण शामिल हैं. अगले साल 2 अगस्त को लगने वाले सूर्यग्रहण के दौरान 6 मिनट 22 सेकंड तक अंधेरा छा जाएगा.

विज्ञापन

Grahan in 2027 Dates: साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण श्रावण पूर्णिमा यानी 28 अगस्त को भारतीय समय के अनुसार, सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर समाप्त हो चुका है. यह चंद्र ग्रहण आंशिक होने के साथ-साथ भारत में देखा नहीं जा सका. ग्रहण की समाप्ति के बाद अब लोगों के मन में अगले साल यानी 2027 में लगने वाले ग्रहण को लेकर जिज्ञासा बढ़ रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2027 में ग्रहण कब-कब लगेंगे. साथ ही 2027 में लगने वाला कौन-सा ग्रहण भारत में नजर आएगा.

विज्ञापन

2027 में कितने ग्रहण लगेंगे?

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (NASA) के आधिकारिक बेवसाइट के मुताबिक साल 2027 में कुल पांच ग्रहण लगेंगे, जिनमें से दो सूर्य जबकि तीन चंद्र ग्रहण शामिल हैं. दूसरा सूर्य ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.

2027 में कब-कब लगेंगे सूर्यग्रहण?

पहला सूर्य ग्रहण- साल 2027 का पहला सूर्य ग्रहण 06 फरवरी को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा. इसे विशेष तौर पर दक्षिण अमेरिका (चिली, अर्जेंटीना) और पश्चिम अफ्रीका के देशों में देखा जा सकेगा. खास बात यह है कि साल 2027 का पहला सूर्य ग्रहण को भारत में दिखाई नहीं देगा. ऐसे में इस सूर्यग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा.

दूसरा सूर्य ग्रहण- साल 2027 में 2 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, जो कि इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा. खलोगविदों के मुताबिक, यह 21वीं सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा. मिस्र यानी इजिप्ट शहर पर इसका खास अगर होगा और ग्रहण के दौरान 6 मिनट 22 सेकंट तक पूरी तरह अंधेरा छाया रहेगा.

स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण मिस्र, लीबिया, दक्षिणी स्पेन, मोरक्को, यमन, सऊदी अरब और अल्जीरिया में दिखाई देगा. साल 2027 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में आंशिक तौर पर देखा जा सकेगा. जबकि, यह सूर्य ग्रहण देश के बाकी हिस्सो में दिखाई नहीं देगा.

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan Grah Gochar 2026: रक्षाबंधन पर ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलेगी 7 राशि वालों की किस्मत, होगा बड़ा बदलाव

2027 में कब-कब लगेगे चंद्र ग्रहण?

पहला चंद्रग्रहण- अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक, साल 2027 का पहला चंद्रग्रहण 20 फरवरी को लगेगा. यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा. इसे यूरोप, अफ्रीका, अमेरिका और एशिया के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा. चूंकि, साल 2027 का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक भी मान्य होगा.

दूसरा चंद्र ग्रहण- 2027 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 जुलाई को लगेगा. इसे एशिया, पूर्वी अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा. यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा.

तीसरा चंद्र ग्रहण- साल 2027 का तीसरा चंद्र ग्रहण 17 अगस्त को दिखाई देगा. इसे खासतौर पर उत्तरी, दक्षिणी अमेरिका और प्रशांत महासागर के क्षेत्र में देखा जा सकेगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026 Astrology Calculation: 28 अगस्त को सुबह के बाद भी बांध सकते हैं राखी? जानें ज्योतिषीय गणना और शुभ मुहूर्त

2027 के ग्रहण

क्रमग्रहणतारीखग्रहण का प्रकारभारत में दृश्यताप्रमुख क्षेत्र
1सूर्य ग्रहण6 फरवरी 2027वलयाकार सूर्य ग्रहण❌ दिखाई नहीं देगादक्षिण अमेरिका, पश्चिम अफ्रीका
2चंद्र ग्रहण20 फरवरी 2027उपछाया चंद्र ग्रहण✅ भारत के कई हिस्सों मेंयूरोप, अफ्रीका, अमेरिका, एशिया
3चंद्र ग्रहण18 जुलाई 2027उपछाया चंद्र ग्रहणएशिया, पूर्वी अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत क्षेत्र
4सूर्य ग्रहण2 अगस्त 2027पूर्ण सूर्य ग्रहण⚠️ दक्षिणी और पश्चिमी भारत में आंशिकमिस्र, लीबिया, स्पेन, मोरक्को, यमन, सऊदी अरब, अल्जीरिया
5चंद्र ग्रहण17 अगस्त 2027चंद्र ग्रहण❌ दिखाई नहीं देगाउत्तर-दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola