फालता में BJP देबांग्शु पांडा की एकतरफा जीत, 109021 वोटों के अंतर से लेफ्ट उम्मीदवार को हराया, TMC का सूपड़ा साफ

Updated:
विज्ञापन
मतगणना केंद्र की तस्वीर (Photo: PTI)

Falta Election Result : फालता सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. उन्होंने 109021 वोटों के अंतर से लेफ्ट उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी को हराया. फालता में टीएमसी का सूपड़ा साफ हो गया.

विज्ञापन

Falta Election Result : बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को कुल 149666 वोट मिले. जबकि दूसरे स्थान पर CPI(M) के शंभू नाथ कुर्मी को केवल 40645 वोट से संतोष करना पड़ा. तीसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला को केवल 10084 वोट मिले. टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को 7783 वोट मिले.

बीजेपी की जीत का जश्न मछली और चावल के साथ मनाया जा रहा : विधायक तापस रॉय

बीजेपी की जीत पर विधायक तापस रॉय ने कहा- TMC ने दावा किया था कि BJP के सत्ता में आने के बाद पश्चिम बंगाल में मछली और चावल पर बैन लग जाएगा. लेकिन जहां-जहां हमारी ‘विजय सम्मेलन’ हो रही है, वहां मछली और चावल का इंतजाम किया गया है. इससे साफ पता चलता है कि TMC ने किस तरह झूठ फैलाया है. उन्होंने आगे कहा, आज फलता में BJP उम्मीदवार पहले स्थान पर हैं, और TMC उम्मीदवार चौथे स्थान पर हैं. इससे पता चलता है कि 2011 से चुनाव किस तरह कराए गए हैं. अभिषेक बनर्जी अगला चुनाव वोटों के सबसे बड़े अंतर से हारने वाले हैं.

बीजेपी कार्यकर्ता मनाने लगे जश्न

रुझानों में बीजेपी की बढ़त के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था. एक बीजेपी कार्यकर्ता ने कहा कि “भाइपो” हमेशा डायमंड हार्बर मॉडल की बात करते थे, लेकिन इस चुनाव ने उनके सारे दावे खारिज कर दिए. उन्होंने कहा कि फालता की जनता ने लोकतंत्र बहाल करने के लिए वोट दिया है. कार्यकर्ता का दावा है कि लोगों ने बीजेपी पर भरोसा जताया है और माना है कि राज्य में बदलाव और लोगों की सुरक्षा सिर्फ बीजेपी ही सुनिश्चित कर सकती है.

मतदान रद्द क्यों किया गया था फालता विधानसभा सीट पर ?

दक्षिण 24 परगना जिले की इस सीट पर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ और अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद मतदान रद्द कर दिया गया था. इसके बाद 21 मई को निर्वाचन क्षेत्र के सभी 285 बूथ पर पुनर्मतदान कराया गया. पुनर्मतदान के दौरान 2.36 लाख मतदाताओं में से 87 प्रतिशत से अधिक ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान के लिए सुरक्षा इंतजाम दोगुने कर दिए थे और मतदान सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पूरे निर्वाचन क्षेत्र में केंद्रीय बलों की करीब 35 कंपनियां तैनात की गई थीं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola