VIDEO : बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, नेपाल की तबाही से उफान पर गंडक नदी, CM सम्राट ने शुरू की तैयारी, वीडियो में जानें पूरी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

नेपाल में बादल फटने और भारी बारिश से त्रिशूली नदी का तटबंध टूटा, जिससे गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है. बिहार के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है.

विज्ञापन

Bihar Flood Alert : नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश और बादल फटने के बाद हालात बिगड़ गए हैं. त्रिशूली नदी का तटबंध टूटने और भूस्खलन के कारण अचानक आई बाढ़ का असर बिहार तक पहुंचने की आशंका है. गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सीमावर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. नेपाल में आई इस अचानक बाढ़ के कारण सैकड़ों लोगों के लापता होने की भी खबर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए बिहार के सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है. गंडक नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है.

दो घंटे में गांव खाली कराने का निर्देश

बगहा के एसपी ने निर्देश जारी कर गंडक नदी के किनारे बसे गांवों को अलर्ट करने और जरूरत पड़ने पर दो घंटे के भीतर खाली कराने को कहा है. संवेदनशील इलाकों में लाउडस्पीकर और सायरन के जरिए लोगों को लगातार सावधान किया जा रहा है.

पटना में मुख्य सचिव, डीजीपी और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक भी हुई है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए NDRF और SDRF की टीमों की अग्रिम तैनाती का फैसला लिया गया है. पुलिस प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.

वाल्मीकि नगर में भी बढ़ी निगरानी

सम्राट चौधरी ने कहा है कि पूरा मामला उनके संज्ञान में है और मुख्य सचिव व डीजीपी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह खुद वाल्मीकि नगर जाकर हालात का जायजा लेंगे.

वाल्मीकि नगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने भी डीएम, एसडीएम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है. उन्होंने चकदहवा से लेकर श्रीनगर तक नदी के निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों से ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है.

उन्होंने प्रभावित लोगों को सरकारी स्तर पर भोजन और अन्य जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है. प्रशासन की नजर गंडक के जलस्तर और सीमावर्ती गांवों की स्थिति पर लगातार बनी हुई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन