पटना समेत इन 9 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

Updated:
विज्ञापन

एआइ से बनायी गयी तस्वीर

बिहार के पटना, वैशाली, सारण समेत 9 जिलों में अगले कुछ घंटों में तेज आंधी, मेघ गर्जन, वज्रपात और मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Today Weather : बिहार में बुधवार की शाम मौसम ने करवट लेने के संकेत दिए हैं. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने बेगूसराय, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, समस्तीपुर, सारण, सिवान और वैशाली के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन घंटे के दौरान मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पटना समेत इन जिलों में बारिश की संभावाना

मौसम विभाग के तत्कालिक अलर्ट के अनुसार पटना जिले के 16 प्रखंड, वैशाली के सभी 16 प्रखंड और सारण के सभी 20 प्रखंड प्रभावित क्षेत्र में शामिल हैं. समस्तीपुर के 15, बेगूसराय के 17 और नालंदा के चार प्रखंडों में भी मौसम खराब होने की संभावना जतायी गयी है. भोजपुर, मुजफ्फरपुर और सिवान के कुछ प्रखंड भी चेतावनी वाले क्षेत्र में हैं.

आइएमडी पटना से जारी पत्र
आइएमडी पटना से जारी पत्र

वज्रपात के दौरान सावधानी जरूरी

तेज हवा, बारिश और वज्रपात को देखते हुए लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी गयी है. मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है. बिहार में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां जारी रहने का पूर्वानुमान भी है.

Also Read : VIDEO: ‘छात्रों की आवाज दबा नहीं सकती सरकार’, प्रशांत किशोर बोले- TRE समेत जायज मांगें माननी होंगी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन