जमुई के टॉप-10 अपराधियों में शामिल मनोज पासवान गिरफ्तार, मोकामा में STF और लखीसराय पुलिस ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन

STF Bihar

बिहार एसटीएफ और लखीसराय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जमुई जिले के टॉप-10 वांछित अपराधी मनोज पासवान को मोकामा स्टेशन के पास गिरफ्तार किया है. हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामलों में उसकी तलाश थी.

विज्ञापन

Jamui's Top-10 Wanted Criminal arrested : (आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट) बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और लखीसराय जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जमुई जिले के टॉप-10 वांछित अपराधी मनोज पासवान को गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ के अनुसार, 25 अगस्त को विशेष टीम ने लखीसराय पुलिस के सहयोग से मोकामा स्टेशन के पास छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मोकामा स्टेशन के पास हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार अपराधी की पहचान मनोज पासवान, पिता कामेश्वर पासवान के रूप में हुई है. वह जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गौहर नगर का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, मनोज पासवान जमुई जिले का वांछित अपराधी था और उसकी तलाश की जा रही थी.

हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मनोज पासवान के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटायी. पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ जमुई और सिकंदरा थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट समेत दो मामले दर्ज हैं.

पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई

एसटीएफ की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार मनोज पासवान से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है. पूछताछ पूरी होने के बाद उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : VIDEO: ‘छात्रों की आवाज दबा नहीं सकती सरकार’, प्रशांत किशोर बोले- TRE समेत जायज मांगें माननी होंगी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन