पटना: बिक्रम में दो पक्षों के बीच विवाद में एक की मौत, परिजनों ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

जमालपुर गांव में बुधवार की सुबह जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें 44 वर्षीय चंद्रभूषण यादव की गला दबाकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Patna Land Dispute Murder: बिक्रम थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में बुधवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो गोतिया के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. मारपीट के दौरान 44 वर्षीय चंद्रभूषण यादव की मौत हो गयी. घटना सुबह करीब 9:30 बजे की बतायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर शुरू हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई व मारपीट शुरू हो गयी. इसी दौरान चंद्रभूषण यादव की मौत हो गयी.

मृतक के परिजनों ने सरस्वती यादव उर्फ सतीश पर गला दबाकर चंद्रभूषण यादव की हत्या करने का आरोप लगाया है. हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और हत्या के तरीके की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बिक्रम थाने की पुलिस जमालपुर गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटना के कारणों की जानकारी जुटायी. पुलिस के अनुसार, हत्या के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.

घटना के बाद गांव में तनाव

घटना के बाद जमालपुर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Also Read : VIDEO: ‘छात्रों की आवाज दबा नहीं सकती सरकार’, प्रशांत किशोर बोले- TRE समेत जायज मांगें माननी होंगी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन