Nepal flood update: रात में गंडक का रौद्र रूप, भोर में राहत! 1.50 लाख से सीधे 81.8 हजार क्यूसेक पर आया पानी
नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक के बढ़ते जलस्तर ने पश्चिम चंपारण में चिंता बढ़ा दी थी. वाल्मीकिनगर बराज पर रात 11 बजे डिस्चार्ज 1.50 लाख क्यूसेक पहुंच गया. इसके बाद पानी तेजी से घटा और सुबह 4 बजे 81,800 क्यूसेक रह गया. बगहा-वाल्मीकिनगर समेत दियारा क्षेत्रों में राहत मिली. कैसे बदले गंडक के तेवर, जानिए.
Bettiah news: नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक नदी में अचानक बाढ़ की आशंका से सहमे बिहार लोगों के लिए अब राहत की बड़ी खबर है. जिस गंडक के बढ़ते जलस्तर ने सीमावर्ती इलाकों में चिंता बढ़ा दी थी, वही नदी अब धीरे-धीरे शांत होने लगी है. वाल्मीकिनगर गंडक बराज पर पानी का डिस्चार्ज घटकर करीब 81 हजार क्यूसेक पहुंच गया है.
आपके शहर में
त्रिशूली का उफान हुआ कमजोर, नारायणी से गुजर गया पानी
नेपाल में भारी बारिश के कारण त्रिशूली नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा था. इससे नारायणी नदी के रास्ते गंडक में अचानक भारी मात्रा में पानी आने की आशंका बनी थी. इसी को देखते हुए बिहार में अलर्ट जारी किया गया था. हालांकि, अब त्रिशूली में बढ़ा पानी आगे निकल गया है और जलस्तर तेजी से नीचे आने लगा है. इससे गंडक में संभावित बड़ी बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है.
बगहा से सीमावर्ती गांवों तक फिलहाल राहत
गंडक का पानी घटने के साथ पश्चिम चंपारण के बगहा, वाल्मीकिनगर और आसपास के दियारा क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली है. बिहार-यूपी सीमा से सटे इलाकों में भी बाढ़ की आशंका कम हुई है. लोगों की निगाहें अब गंडक के जलस्तर पर टिकी हैं.
फिर भी सतर्क रहने की जरूरत, प्रशासन की नजर
जलस्तर घटने के बावजूद प्रशासन और सिंचाई विभाग की नजर स्थिति पर बनी हुई है. नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में यदि दोबारा तेज बारिश होती है तो गंडक के जलस्तर में फिर तेजी से बदलाव हो सकता है. इसलिए नदी किनारे और दियारा क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए