नेपाल में बाढ़ के बाद बढ़ा गंडक का जलस्तर, बगहा में युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य जारी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से बगहा अनुमंडल क्षेत्र में बाढ़ की आशंका जताई जा रही है. निचले इलाकों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. प्रशासन ने राहत शिविरों में भोजन की व्यवस्था की है और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Flood Alert: गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की आशंका को देखते हुए बगहा अनुमंडल क्षेत्र के निचले इलाकों से लोगों के सुरक्षित स्थानों पर जाने का सिलसिला जारी है. कई जगहों पर ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं. प्रशासन ने राहत शिविरों में ठहरे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की है, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित इलाकों में कैंप कर स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाढ़ की आशंका के बीच ऊंचे स्थानों पर पहुंचे लोग

गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गयी है. संभावित बाढ़ को देखते हुए कई परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं.

बगहा अनुमंडल के विभिन्न इलाकों में ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर पहुंचकर शरण ले रहे हैं. लोग अपने जरूरी सामान के साथ सुरक्षित ठिकानों पर पहुंच रहे हैं, ताकि पानी बढ़ने की स्थिति में किसी तरह की परेशानी न हो.

राहत शिविरों में प्रशासन ने की भोजन की व्यवस्था

सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में ठहरे लोगों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन की ओर से भोजन की व्यवस्था की गयी है. प्रभावित लोगों को खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है.

प्रशासन की कोशिश है कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर लोगों को तत्काल आवश्यक सहायता मिल सके. राहत शिविरों में मौजूद लोगों की जरूरतों पर भी अधिकारी नजर बनाए हुए हैं.

पुलिस और अधिकारी मौके पर कर रहे कैंप

upervision near gandak river (1).jpg

बगहा थाना की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कैंप कर रहे हैं. अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर गंडक के जलस्तर और पानी के फैलाव की स्थिति का जायजा ले रही है.

पुलिसकर्मी भी ग्रामीणों को नदी के आसपास नहीं जाने और किसी भी खतरे की स्थिति में तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दे रहे हैं.

माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क

प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में माइकिंग कर ग्रामीणों को लगातार सतर्क किया जा रहा है. लोगों को संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है.

अधिकारियों ने ग्रामीणों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन से मिलने वाली जानकारी के आधार पर ही कदम उठाने को कहा है.

प्रभावित क्षेत्रों में लगातार स्थिति का जायजा

प्रशासनिक टीम पानी के फैलाव और जलस्तर में होने वाले बदलाव पर नजर रख रही है. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत के अनुसार राहत एवं बचाव से जुड़े कदम उठाये जायेंगे.

फिलहाल लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गयी है.

यह भी पढ़ें: रात में बढ़ सकता है गंडक का पानी, बच्चों संग घर छोड़ सुरक्षित जगह पहुंच रहे ग्रामीण


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन