झारखंड के डालटनगंज का पारा 44 डिग्री और पलामू-गढ़वा में लू का अलर्ट, जानें अन्य इलाकों का हाल

झारखंड के पलामू, गढ़वा में लू का अलर्ट, Pic Credit- AI
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने पलामू प्रमंडल में भीषण लू का अलर्ट जारी किया है, जबकि रांची और संताल परगना सहित कई इलाकों में 25 से 28 मई तक आंधी, गर्जन और बारिश का पूर्वानुमान है. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.
Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग के रांची मौसम केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं उत्तर-पश्चिमी जिलों (पलामू प्रमंडल) में लू चलने की चेतावनी भी दी गयी है. मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि इन इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है और लोगों को दोपहर के समय सतर्क रहने की जरूरत है.
डालटनगंज रहा सबसे गर्म
रविवार को डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर में 40.5 डिग्री, बोकारो में 42.1 डिग्री और चाईबासा में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बहरागोड़ा में चार मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा.
Also Read: Dhanbad: भागा फीडर का मुख्य ट्रांसफॉर्मर जलने से 24 घंटे ठप रही बिजली, उपभोक्ताओं का हंगामा
छाये रहेंगे आंशिक बादल, कई जिलों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 से 28 मई तक राज्य में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 25 मई को उत्तर-पूर्वी जिलों (संताल परगना) में फिर से तेज हवा और वज्रपात की आशंका जतायी गयी है. 26 और 27 मई को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना बनी रहेगी.
राजधानी आसपास में बदलते रहेगा मौसम
रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी अगले पांच दिनों तक मौसम बदलता रहेगा. 25 और 27 मई को गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है, जबकि 28 मई तक तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है. 28 मई को रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.
Also Read: अमित शाह से मिले पूर्व CM अर्जुन मुंडा, पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










